🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

आदि गुरु शंकराचार्य महाराज ने भारत को सांस्कृतिक रूप से एक किया : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

👤
prativad
👁 1226 व्यूज
📍 Bhopal
आदि गुरु शंकराचार्य महाराज ने भारत को सांस्कृतिक रूप से एक किया : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
8 जनवरी 2023। केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के पहले दिन ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के नक्षत्र लॉन में सांस्कृतिक संध्या में प्रवासी भारतीयों का मध्यप्रदेश में स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदेश मंत्री श्री जयशंकर के साथ आदि गुरु शंकराचार्य के दर्शन को समर्पित "एकात्म धाम, द जर्नी फॉर वननेस" पुस्तक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य महाराज ने भारत को सांस्कृतिक रूप से एक किया है। उनकी संकल्पना पर भारत यह मानता है कि एक ही चेतना हम सब में हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सृष्टि के कण-कण में भगवान विराजमान हैं। हम सब एक हैं। आदि गुरु शंकराचार्य ने भी इसी अवधारणा को अद्वैत वेदांत के दर्शन के रूप में रखा। दुनिया की हर समस्या का समाधान इसमें है। इसी अवधारणा को समर्पित ओंकारेश्वर में एकात्म धाम का निर्माण किया जा रहा है।

सांस्कृतिक संध्या में कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी के निर्देशन में संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के विद्यार्थियों ने आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव और मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस भी उपस्थित रहें।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभी प्रवासी भारतीयों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया। रात्रि भोज में सभी प्रवासी भारतीयों को प्रदेश के सभी अंचलों के स्थानीय व्यंजन, इंदौर के स्पेसिफिक फूड आइटम सहित लजीज व्यंजनों की श्रंखला रखी गई।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :