🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट, शीर्ष पर है चीन और अमेरिका

👤
prativad
👁 3161 व्यूज
📍 Bhopal
भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट, शीर्ष पर है चीन और अमेरिका
देश में नए वाहनों की कुल बिक्री कम से कम 4.25 मिलियन यूनिट रही, जो जापान में बेची गई 4.2 मिलियन यूनिट से अधिक है।
9 जनवरी 2023। भारत ने साल 2022 में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड किया है। साल 2022 में भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया है। हाल ही ऑटो मार्केट इंडस्ट्री के द्वारा दी गई जानकारी से यह पता चला है कि भारत में साल 2022 में कुल 42.5 लाख नई गाड़ियां बिकी है।

जापान में साल 2022 इस दौरान में कुल 42 लाख यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री हुई है। ऐसे में भारत साल 2022 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट के रूप में उभरा है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के जनवरी से लेकर नवंबर के महीने तक भारत में कुल 41.3 लाख गाड़ियों की डिलीवरी की गई थी। वहीं साल के अंत तक यह आकड़ा 42.50 लाख पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें: ब्राजील कांग्रेस और सुप्रीम कोर्ट में घुसे बोल्सोनारो समर्थक, पीएम मोदी ने दंगों और तोड़फोड़ पर जतायी चिंता

जापान ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि जापान में साल 2022 में गाड़ियों की सेल में रही कम रही हैं। बीते साल जापान में कुल 42 लाख गाड़ियां बिकी हैं जो कि साल 2021 के मुकाबले 5.6 फीसदी कम रही है। कोरोना महामारी के पहले साल 2020 में ऑटो सेक्टर को तगड़ा झटका लगा था और जापान में गाड़ियों की सेल 30 साल में सबसे कम हो गई थी।

बता दें कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो मार्केट है। साल 2021 में चीन में कुल 2.62 करोड़ गाड़ियां बिकी थी। वहीं दूसरे नंबर पर अमेरिका था जिसमें साल 2021 में कुल 1.54 करोड़ गाड़िया बिकी थी। जबकि साल 2021 में जापान में कुल 44.4 लाख गाड़िया बिकी थी।
Tags :