🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

LML ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदशि॔त किया, ओला, बजाज, टीवीएस को देगा टक्कर

👤
prativad
👁 5102 व्यूज
📍 bhopal
LML ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदशि॔त किया, ओला, बजाज, टीवीएस को देगा टक्कर
LML एक बार फिर भारतीय बाजार में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस बार यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर के तौर पर आएगी। कंपनी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो 2023 में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर LML Star (एलएमएल स्टार) को प्रदशि॔त किया। ब्रांड ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।
लुक और डिजाइन
LML Star अपने डिजाइन के साथ काफी भविष्यवादी दिखता है। इसमें रेड एक्सेंट्स के साथ ब्लैक और व्हाइट कलर का एक डुअल टोन थीम मिलता है। स्कूटर में एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है। स्कूटर 360 डिग्री कैमरा, हैप्टिक फीडबैक और एलईडी लाइटिंग के साथ आएगा। इसके आकर्षक डिजाइन और शानदार फीचर्स से इसे भारतीय बाजार में फायदा मिल सकता है। एलएमएल स्टार को यूरोप, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे कुछ विकसित बाजारों में भी व्यापक रूप से निर्यात किया जाता है।
फीचर्स
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में एक इंटरेक्टिव डिस्प्ले है, जिसे कस्टाइज किया जा सकता है। इसमें टेक्स्ट डिस्प्ले होता है जिसे ग्राहक के मूड के अनुसार मॉडिफाइ किया जा सकता है। स्कूटर के अन्य फीचर्स में एंबिएंट लाइटिंग, इंटीग्रेटेड डीआरएल, बैकलाइट और इंडिकेटर्स शामिल हैं जो मूल रूप से इंटीग्रेटेड हैं।
सेफ्टी फीचर्स
LML Star में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एबीएस, रिवर्स पार्क असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) शामिल हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक पावरफुल मोटर और बैटरी का कंबिनेशन है, जिससे इसमें एक सहज और आरामदायक सवारी मिलती है। फुटबोर्ड पर रखी रिमूवेबल बैटरी के कारण इस स्कूटर में ग्रेविटी का सबसे बेहतर केंद्र मिलता है। इसके साथ ही इसमें अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ बूट स्पेस मिलता है।
मुकाबला
भारतीय बाजार में एलएमएल स्टार का मुकाबला ओला एस वन, बजाज चेतक, टीवीएस आई क्यूब, हीरो विडा, बाउंस इनफिनिटी जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा।

Tags :