🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के एक रिक्‍त स्‍थान के लिए उप-निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ

👤
prativad correspondent
👁 17773 व्यूज
📍 भोपाल
मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के एक रिक्‍त स्‍थान के लिए उप-निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ
26 सितम्बर 2016। भोपाल से राज्‍यसभा के रिक्‍त एक स्‍थान की पूर्ति के लिए उप-निर्वाचन की अधिसूचना आज जारी कर दी गई है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई. आयोग द्वारा इस निर्वाचन के लिए मध्‍यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्‍त किया गया है. विधान सभा भवन, भोपाल स्थित समिति कक्ष क्रमांक-02 को निर्वाचन कार्यालय हेतु अधिकृत किया गया है.



उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश राज्‍य की विधान सभा के निर्वाचित

सदस्‍यों द्वारा राज्‍यसभा में निर्वाचित डॉ. नजमा हेप्‍तुल्‍ला का स्‍थान

जिसकी पदावधि 2 अप्रैल, 2018 तक थी, के समाप्‍त होने से पूर्व उनके त्‍यागपत्र देने के फलस्‍वरूप 20 अगस्‍त, 2016 को रिक्‍त हो गया है. उक्‍त रिक्‍त स्‍थान को भरने के प्रयोजन से राज्‍य सभा उप-निर्वाचन कराया जा रहा है.



राज्‍यसभा की उक्‍त एक सीट के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रपत्र

भरने की प्रक्रिया 26 सितम्‍बर, 2016 से आरंभ होकर 3 अक्‍टूबर, 2016 तक चलेगी. इस अवधि में प्रतिदिन लोक अवकाश के दिन को छोड़कर पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन मध्‍यप्रदेश विधान सभा भवन, स्थित कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, राज्‍यसभा निर्वाचन, 2016 समिति कक्ष क्रमांक-2 में दिये जा सकेंगे. नामांकन-प्रपत्रों की जॉच दिनांक 4 अक्‍टूबर, 2016 को अपराह्न 2:00 बजे से की जाएगी.

नाम वापसी के लिए 6 अक्‍टूबर, 2016 को अपराह्न 3:00 बजे तक का समय निर्धारित है.

यदि आवश्‍यक हुआ तो मतदान 17 अक्‍टूबर, 2016 को प्रात: 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा और तत्‍पश्‍चात् मतगणना सम्‍पन्‍न होगी.
Tags :