🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

19 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर 6 घंटे में कमाए 8 करोड़ रुपये!

👤
prativad
👁 3502 व्यूज
📍 Bhopal
19 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर 6 घंटे में कमाए 8 करोड़ रुपये!
एक लड़की के इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं. उनका कहना है कि वह महज 6 घंटे के भीतर 8 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी हैं. उनकी संपत्ति और कमाई के बारे में सुनकर लोग भी हैरान हैं. लड़की का कहना है कि वह पोस्ट के अलावा प्राइवेट सेशन के पैसे चार्ज करती हैं.
19 साल की एक लड़की ने दावा किया है कि वह 2021 में महज 6 घंटे में 8 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब हो गई थी. इनका नाम डैनिएल ब्रेगोली है. ब्रेगोली पेशे से रैपर और मॉडल हैं. उनका कहना है कि उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बना ली है. ब्रेगोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 16.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
उनकी संपत्ति और कमाई के बारे में सुनकर लोग भी हैरान हैं. अमेरिका की रहने वाली ब्रेगोली का कहना है कि वह पोस्ट डालने के अलावा लोगों से प्राइवेट सेशन के पैसे चार्ज करती हैं. हाल में ही वह एक टॉक शो में आई थीं. उन्होंने अपने फैंस के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि वह 20 से 40 साल के शादीशुदा श्वेत पुरुष हैं, जिनकी बेशक मेरी उम्र की बेटी होंगी.' ब्रेगोली इंस्टाग्राम पोस्ट्स से भी अच्छा खासा पैसा कमा लेती हैं.
ब्रेगोली मुख्य तौर से OnlyFans वेबसाइट के जरिए कमाई करती हैं. उनके फोटो-वीडियो देखने के लिए लोग डॉलर में उन्हें पैसे देते हैं. डायरेक्ट मैसेज के जरिए बात करने के लिए अलग से फीस चुकानी होती है. साथ ही फैन्स उनके मंथली सब्सक्रिप्शन भी खरीदते हैं. OnlyFans के एक प्रवक्ता ने variety.com से इस बात की पुष्टि की थी कि ब्रेगोली ने 6 घंटे में 8 करोड़ रुपये कमाई की. ब्रेगोली ने ये कमाई 2021 में की थी.
खुद को देती हैं सफलता का श्रेय
खुद को एक फैशन आइकन मानने वाली ब्रेगोली का कहना है कि किसी ने उनकी ग्रूमिंग नहीं की है. वह अपनी सफलता का पूरा को ही देती हैं. उनका कहना है कि अपने सारे फैसले वह खुद लेती हैं. और ऐसा तभी से कर रही हैं, जब काफी छोटी थीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कमाई की रसीद तक शेयर कर दी थी. उनका कहना है कि उन्होंने एक साल के भीतर ही 52 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है.
Tags :