🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही पठान, IMDb पर हुई फुस्स

👤
prativad
👁 2184 व्यूज
📍 Bhopal
रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही पठान, IMDb पर हुई फुस्स
26 जनवरी 2023। शाहरुख खान की फिल्म पठान तमाम बवाल के बावजूद कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि बहुत जगहों पर कल भी इस फिल्म का जमकर विरोध किया गया। कहीं पठान के पोस्टर फाड़ दिए गए तो कहीं पर फिल्म का पहला शो ही रद्द करा दिया गया। हालांकि इन सबके बावजूद पठान पर किसी चीज का कोई असर नहीं पड़ा है। पहले ही दिन इस फिल्म ने प्रभास की बाहुबली, यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 और अल्लू अर्जुन की पुष्पा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि पहले ही दिन कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म को आईएमडीबी पर कितनी रेटिंग मिली है।
पठान ने पहले ही दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। थिएटर के अंदर लोग पागलों की तरह झूम रहे हैं। लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है, लेकिन आईएमडीबी पर इस फिल्म की रेटिंग देखकर फैंस को निराशा हाथ लग सकती है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म को आईएमडीबी पर 6.8 की एवरेज रेटिंग मिली है। फिल्म को 49.3 प्रतिशत लोगों ने 10 की रेटिंग दी है। इसके बाद 5.6 प्रतिशत लोगों ने 9 की रेटिंग दी है, वहीं 3.2 प्रतिशत लोगों ने 8 की रेटिंग दी है। सबसे ज्यादा चौंकने वाली बात है कि 34. 3 प्रतिशत लोगों फिल्म को 1 रेटिंग दी है। जिसने इसका काम बिगाड़ दिया। इसके लिए 21,314 लोगों ने फिल्म को आईएमडीबी पर रेटिंग दी है।
बता दें कि पठान ने पहले दिन देशभर में सभी भाषाओं मे 52.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पूरी उम्मीद है कि दो दिन में यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। बता दें कि पठान के लिए आने वाला वीकएंड भी शानदार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म चार दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
बता दें कि जब पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ था, तब इसको लेकर खूब बवाल हुआ था। लेकिन इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।
Tags :