🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

प्रॉक्सिमा बी ग्रह पर जीवन ढूढ़ने में जुटे मार्क जकरबर्ग

👤
वेब डेस्क
👁 19604 व्यूज
📍 New York
प्रॉक्सिमा बी ग्रह पर जीवन ढूढ़ने में जुटे मार्क जकरबर्ग
सोशल साइड फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग, जाने-माने वैज्ञानिक डॉक्टर स्टीफन हॉकिंग्स और रूस के बिजनसमैन यूरी मिलनर ने 'एलियन्स' को तलाश करने के लिए एक प्रॉजेक्ट की शुरुआत की है। इस प्रॉजेक्ट के तहत पृथ्वी से 4 प्रकाशवर्ष दूर स्थित प्रॉक्सिमा बी ग्रह में जीवन तलाशने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए इस ग्रह से आने वाले रेडियो सिग्नल सुए जाएंगे।



पिछले दिनों ऐस्ट्रोनॉमर्स ने दावा किया था कि हमारे सबसे निकटतम तारे प्रॉक्सिमा सेंटॉरी का एक ग्रह ऐसा है, जो पृथ्वी जैसा है। उनका कहना था प्रॉक्सिमा बी नाम के इस ग्रह की परिस्थितियां बहुत हद तक पृथ्वी की तरह जीवन के लिए अनुकूल हो सकती हैं।



हमेशा से डॉक्टर हॉकिंग्स कहते रहे हैं कि इस ब्रह्रांड में अनंत तारे हैं और उनके अनंत ग्रह हैं। ऐसे में यह कल्पना करना बेवकूफी है कि केवल हमारे ग्रह में जीवन है। उनका कहना है कि इसलिए हमें अन्य ग्रहों के जीवन को लेकर सावधान रहना चाहिए।



'मेल ऑनलाइन' की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर और बुद्धिमान लोगों में शुमार किए जाने वाले ये तीनों लोगों के इस प्रॉजेक्ट का नाम 'ब्रेकथ्रू लिसन' है। इस प्रॉजेक्ट में 100 मिलियन डॉलर्स का इन्वेस्टमेंट किया गया है।



यूरी मिलनर ने बताया, 'कुछ महीने पूर्व मार्क जकरबर्ग की मदद से स्टीफन हॉकिंग्स के साथ मिलकर हमने ब्रेकथ्रू स्टारशॉप प्रॉजेक्ट शुरू किया था। हमें उस वक्त सिर्फ उम्मीद थी कि सेंटॉरी के सिस्टम में एक ग्रह हो सकता है। मगर अब हमें पता है कि प्रॉक्सिमा बी में जीवन हो सकता है, इसलिए हमारे पास तय उद्देश्य है।'



भले ही प्रॉक्सिमा बी हमारे ग्रह से 4 प्रकाशवर्ष दूर है, मगर आने वाले टाइम में ऐसे स्पेसक्राफ्ट होंगे जो कुछ दशकों में ही इस दूरी को तय कर लेंगे। अक्टूबर की शुरुआत में ब्रेकथ्रू लिसन टीम प्रॉक्सिमा बी ग्रह से आने वाले नैचरल बैकग्राउंड नॉइज से अलग रेडियो तरंगों को सुनने की कोशिश करेगी।



वेस्ट वर्जीनिया एवं लिक ऑब्जर्वेटरी कैलिफॉर्निया के ब्रेकथ्रू लिसन टीम ने ऑटोमेटेड प्लैनेट फाइंडर की मदद से अन्य स्टार सिस्टम्स की इनफार्मेशन को कलेक्ट कर लिया है। प्रॉक्सिमा बी के साउंड सुनने के लिए अब दुनिया के सबसे पावरफुल टेलिस्कोप इस्तेमाल किए जाएंगे।
Tags :