🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

खिलाड़ियों को नौकरी देगी उत्तर प्रदेश सरकार

👤
prativad
👁 1650 व्यूज
📍 लखनऊ
खिलाड़ियों को नौकरी देगी उत्तर प्रदेश सरकार
28 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के लिए समर्पण भाव से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि दो खिलाड़ियों- ललित उपाध्याय और विजय यादव को राजपत्रित अधिकारी के तौर पर नियुक्ति पत्र दिए गए और जल्द ही अन्य खिलाड़ियों को भी नौकरियां दी जाएंगी. सरकार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए उत्तर प्रदेश ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा, "उत्तर प्रदेश अकेला ऐसा राज्य है जिसने मेडल हासिल करने और इस देश को गौरवान्वित करने वाले सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया है." यहां राजभवन में राज्यपाल की उपस्थिति में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है."
योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि प्रत्येक गांव में खेल के मैदानों के लिए भूमि आरक्षित करने की प्रक्रिया, खुले में जिम के निर्माण, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेरठ में मेजर ध्यान चंद के नाम पर राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण चल रहा है. इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल मौजूद रहे. (भाषा के इनपुट के साथ)
Tags :