🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

फोन में बिना नेटवर्क के भी हो जाती है कॉलिंग

👤
prativad
👁 3175 व्यूज
📍 Bhopal
फोन में बिना नेटवर्क के भी हो जाती है कॉलिंग
29 जनवरी 2023। वाईफाई कॉलिंग से ऐसा कर पाना मुमकिन है. जी हां, वाईफाई कॉलिंग से बिना सेलूलर नेटवर्क के भी कॉल की जा सकती है. अब सवाल ये उठता है कि ये वाईफाई कॉलिंग है क्या और ये काम करती है?

Wifi Calling एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें आप अपने सिम कार्ड के सेलूलर नेटवर्क के बजाए ब्रॉडबैंड कनेक्शन से किसी से भी बात कर सकते हैं. इस सुविधा के तहत आप उन जगहों में भी आसानी से कॉल कर सकते हैं, जहां पर आपके सिम कार्ड में नेटवर्क सही नहीं आ रहा होता है. यानी कि वाईफाई कॉल के लिए Cellular नेटवर्क की ज़रूरत नहीं होती.

क्या है इसका फायदा?
Wifi कॉलिंग का फायदा ये है कि यूज़र कम या जीरो नेटवर्क में भी HD वॉइस कॉल कर पाएंगे. हालांकि इसके लिए उनके ब्रॉडबैंड में अच्छी स्पीड का होना ज़रूरी है. ज्‍यादातर स्‍मार्टफोन में अब यूज़र्स को Wifi कॉलिंग फीचर मिलता है. इसलिए इस सुविधा का फायदा पाना भी आसान है.

कैसे इस्तेमाल करें Wifi कॉलिंग फीचर?
1) स्‍मार्टफोन की Settings में जाएं.
2) Wifi & Network ऑप्‍शन को सेलेक्ट करें.
3)यहां आपको Sim & Network Settings सेलेक्ट करना होगा.
4)अब आपको एक्टिव Sim सेलेक्ट करना है.
5)यहां VoLTE और Wi-Fi calling दोनों को enable करें.
6)इस तरह आप Wifi Calling के लिए तैयार हो गए.

नोट: ऐसा मुमकिन है अलग-अलग फोन में ये सेटिंग अलग जगह मौजूद हो सकते है.

अच्छी बात ये है कि वाईफाई कॉलिंग के लिए आपके पास किसी भी कंपनी का ब्रॉडबैंड कनेक्शन काम करेगा. आपके पास एक ब्रॉडबैंड कनेक्शन होना चाहिए और ऐसा मोबाइल होना चाहिए जो वाईफाई कॉलिंग को सपोर्ट करता हो.
Tags :