🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

नीदरलैंड की कंपनी यूपी मे डेयरी सेक्टर में लगाएगी प्लांट

👤
prativad
👁 1334 व्यूज
📍 Bhopal
नीदरलैंड की कंपनी यूपी मे डेयरी सेक्टर में लगाएगी प्लांट
30 जनवरी 2023। यूपी डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। नीदरलैंड की कंपनी एके फूड इंटनरनेशनल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन का प्लांट लगाने के लिए तैयार हो गई है।
इस सेक्टर में 27 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश आने की उम्मीद है। नीदरलैंड की कंपनी एके फूड इंटनरनेशनल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन का प्लांट लगाने के लिए तैयार हो गई है।
दुग्ध विकास विभाग के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि यूपी जीआईएस से पहले ही विभाग ने अब तक 25 हज़ार करोड़ से अधिक के लगभग 750 एमओयू साइन कर लिए हैं, जबकि विभाग को क़रीब 27 हज़ार करोड़ के 900 इंटेंट विभाग को प्राप्त हुए हैं। इनसे बातचीत चल रही है। यूपी जीआईएस-23 से पहले इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। शासन की ओर से पहले 12,500 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था, जिसे बढ़ा कर बाद में 18,750 करोड़ कर दिया गया था। ऐसे में लक्ष्य से 200 प्रतिशत अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त कर लिए गए हैं।
700 सौ से अधिक उद्यमियों ने साइन किये एमओयू
10 से अधिक उद्योगपतियों ने चार करोड़ रुपये की लागत से प्लांट लगाने की हामी भरी है। करीब चार सौ से अधिक उद्यमियों ने दुग्ध उत्पादन के लिए एमओयू साइन किए हैं, एक फर्म ने एक हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर साइन किए हैं। वहीं करीब डेढ़ दर्जन उद्योग घराने ने मिल्क प्रॉसेसिंग और मिल्क प्रोडक्ट मैन्युफ़ैक्चरिंग के लिये पांच सौ करोड़ के एमओयू साइन किए हैं, जबकि न्यू कैटल फ़ीड एंड कैटल न्यूट्रीशनल प्रोडक्ट मैन्युफ़ैक्चरिंग यूनिट की स्थापना के लिए 2000 करोड़ से अधिक पर अपनी सहमति जताई है। इतना ही नहीं कोल्ड चेन के इंस्टालेशन के लिए साढ़े तीन हज़ार करोड़, मिल्क प्रोडक्ट मैन्युफ़ैक्चरिंग यूनिट्स के लिए लगभग आठ सौ करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए हैं।
Tags :