🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मप्र की बड़ी सिंचाई परियोजनाओं में 19 अगले वर्ष एवं 2 वर्ष 2018 में पूरी होंगी

👤
वेब डेस्क
👁 34862 व्यूज
📍 Bhopal
मप्र की बड़ी सिंचाई परियोजनाओं में 19 अगले वर्ष एवं 2 वर्ष 2018 में पूरी होंगी
भोपाल 27 सितम्बर 2016। मध्यदप्रदेश की 21 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं में से 19 वर्ष 2017 में तथा 2 वर्ष 2018 में पूरी होंगी। काफी समय से लंबित चल रही इन परियोजनाओं के लिये केंद्र सरकार ने अपने एक्सीलरेटेड इरीगेशन बेनीफिट्स प्रोग्राम के तहत आवश्यक धनराशि 872 करोड़ 63 लाख रुपये के स्रोत का प्रबंध किया है।



केंद्र अपना अनुदान एवं मप्र अपने हिस्से की राशि इन सभी परियोजनाओं को पूरी करने के लिये नाबार्ड से ऋण के रुप में लेंगे। इसके लिये जल्द नाबार्ड से एमओयू किया जायेगा।



वर्ष 2017 में पूरी होने वाली परियोजनायें :

सिंध प्रोजेक्ट फेज-2 राशि 162 करोड़ 10 लाख रुपये, इंदिरा सागर प्रोजेक्ट केनाल फेज एक व दो राशि 62 करोड़ 20 लाख रुपये, इंदिरा सागर परि. केनाल फेज थ्री राशि 20 करोड़ 70 लाख रुपये, ओंकारेश्वर परि. केनाल फेज चार राशि 54 करोड़ 63 लाख रुपये, बरगी डायवर्सन परि. फेज एक राशि 21 करोड़ 19 लाख रुपये, माही प्रोजेक्ट राशि 33 करोड़ 75 लाख रुपये, बरियापुर लेफ्ट बैंक केनाल राशि 43 करोड़ 85 लाख रुपये, बाणसागर यूनिट 2 राशि 154 करोड़ 54 लाख रुपये, महान परियोजना राशि 19 करोड़ 74 लाख रुपये, सगड़ प्रोजेक्ट राशि 17 करोड़ 6 लाख रुपये, सिंहपुर प्रोजेक्ट राशि 10 करोड़ 20 लाख रुपये, संजय सागर बाह्य परियोजना राशि 17 करोड़ 81 लाख रुपये, महुअर प्रोजेक्ट राशि 13 करोड़ 78 लाख रुपये, इंदिरा सागर परि. केनाल फेज चार राशि 19 करोड़ 60 लाख रुपये, इंदिरा सागर परि. केनाल फेज पांच राशि 33 करोड़ 14 लाख रुपये, ओंकारेश्वर परि. केनाल फेज 2 राशि 19 करोड़ 58 लाख रुपये, ओंकारेश्वर परि. केनाल फेज थ्री राशि 48 करोड़ 59 लाख रुपये तथा बरगी डायवर्सन परि. फेज दो राशि 31 करोड़ 90 लाख रुपये।



वर्ष 2018 में पूरी होने वाली परियोजनायें :

बरगी डायवर्सन परि. फेज थ्री राशि 26 करोड़ रुपये तथा बरगी डायवर्सन परि. फेज चार राशि 34 करोड़ रुपये।





- डा.नवीन आनंद जोशी
Tags :