🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

सेवा-भावना से करें सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्य : राज्यपाल श्री पटेल

👤
prativad
👁 1021 व्यूज
📍 Bhopal
सेवा-भावना से करें सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्य : राज्यपाल श्री पटेल
02 फरवरी 2023। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के कार्य को सेवा-भावना के साथ करें। ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करने पर छात्र-छात्राओं को ग्रामीण समाज, जनजातीय जीवन और ग्रामीण परिवेश का अनुभव होगा। यह अनुभव विकास के कार्यों को करने में उनका सहायक बनेगा। राज्यपाल श्री पटेल गुरूवार को राजभवन परिसर में स्थित सांदीपनि सभागार में विश्वविद्यालयों द्वारा गोद लिये गये ग्रामों में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन पर कार्यशाला के उद्धघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के कार्य को सबसे पहले झाबुआ और अलीराजपुर से शुरू किया गया। वर्तमान में प्रदेश के 18 जनजातीय जिलों में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन का कार्य किया जा रहा है। सिकल सेल एनीमिया के संबंध में जागरूकता बढ़ायी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के केन्द्रीय बजट में पूरे देश में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिये मिशन चलाये जाने की घोषणा हुई है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय वाक्य "सबका साथ-सबका विकास" है। राज्यपाल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया वंशानुगत बीमारी है। सिकल सेल एनीमिया से पीड़ितों को उन्होंने बहुत नजदीक से देखा है। सिकल सेल एनीमिया के वाहक दम्पत्ति को यह बात समझाने की आवश्यकता है कि उनके बच्चे इससे पीड़ित होंगे। उन्होंने कहा कि विवाह पूर्व खून की जाँच कर यह देखना बहुत जरूरी है कि सिकल सेल एनीमिया से तो कोई पीड़ित नहीं है। जनजातीय समाज में इस रोग के संबंध में जानकारी बढ़ाने की आवश्यकता है। नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म आदि से जानकारी को प्रभावी तरीके से दिया जा सकता है।

राज्यपाल श्री पटेल ने महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं से कहा कि गोद लिये ग्रामों में उनके द्वारा केम्पों में दिया गया सक्रिय योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएँ ग्राम में भ्रमण कर ग्रामीण जीवन को नजदीक से देखे और समझें। इससे उन्हें ग्राम के विकास के लिये कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और वे विकास कार्य में अपना प्रभावी योगदान दे सकेंगे। राज्यपाल ने कहा कि सीखने के लिये प्रेरणा की आवश्यकता होती है। उन्होंने अब्राहिम लिंकन के जीवन से उदाहरण देते हुए कहा कि जो कार्य हमें नहीं आता उसे सीखा जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि गाँव से मिला अनुभव उनके जीवन में उपयोगी रहेगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश के शासकीय विश्व विद्यालयों द्वारा सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के पहले चरण में 5-5 गाँव गोद लिये गये हैं। आगे और गाँव भी गोद लिये जाये। उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों द्वारा भी 5-5 गाँव गोद लिये जाने की कार्यवाही करने के लिए कहा। राजभवन में जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खाण्डेकर ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन में विश्वविद्यालयों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में छात्र-छत्राओं द्वारा सिकल सेल एनमिया उन्मूलन में गाँव भ्रमण के साझा किये गये अनुभव स्पष्ट करते हैं कि छात्र-छात्राओं का सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन में महत्वपूर्ण योगदान है।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा ने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये गाँव में छात्र-छात्राओं के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। एम.डी. एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय से किये जा रहे कार्य को अधिक प्रभावी ढंग से करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गोद लिये गये गाँवों के भ्रमण कार्यक्रम को स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करें। स्वास्थ्य विभाग और विश्वविद्यालय के दल साथ में केम्प करेंगे। सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ श्री बी.एस. जामोद ने कार्यशाला संबंधी प्रेजेन्टेशन में बताया कि 20 शासकीय विश्व विद्यालयों में से प्रत्येक ने 5-5 गाँव गोद लिये हैं।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :