🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

मप्र सरकार ने रक्त चंदन एवं जंगली कछुआ तस्करी के केस सीबीआई को सौंपे

👤
prativad
👁 1321 व्यूज
📍 Bhopal
मप्र सरकार ने रक्त चंदन एवं जंगली कछुआ तस्करी के केस सीबीआई को सौंपे
06 फरवरी 2023। मप्र सरकार ने वन विभाग के दुर्लभ रक्त चंदन एवं दुर्लभ जंगली कछुआ तस्करी के केस को सीबीआई को सौंप दिया है। इस संबंध में राज्य के गृह विभाग ने ये केस सीबीआई को सौंपने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है तथा सीबीआई के अधिकारियों ने मंत्रालय स्थित गृह विभाग के आफिस में जाकर यह नोटिफिकेशन ले लिया है और आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

छह माह से अटका था मामला :
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उक्त दोनों मामलों में सीबीआई से जांच कराने का निर्णय लिया था परन्तु यहनिर्णय वन विभाग में ही पिछले छह माह से पड़ा हुआ था। चूंकि सीबीआई जांच के लिये राज्य के गृह विभाग से नोटिफिकेशन जारी कराना होता है, इसलिये सीबीआई इस पर अब तक कार्यवाही नहीं कर पा रही थी। जब उच्च स्तर पर इस लंबित मामले की जानकारी सामने आई तो अब आनन-फानन में यह फाईल वन विभाग से गृह विभाग में बुलवाई गई तथा नोटिफिकेशन जारी किया गया। स्वयं सीबीआई अधिकारियों ने गृह विभाग में जार यह नोटिफिकेशन प्राप्त किया।

यह है मामला :
17 सितम्बर 2019 को धार जिले के धामनोद वन क्षेत्र में आठ करोड़ रुपये की दुर्लभ रक्त चंदन लकडिय़ा जब्त करने का केस दर्ज किया गया था। इसमें तमिलनाडु के दो तस्कर भी पकड़े गये थे। ये तस्कर विदेशों में इसकी सप्लाई करते थे। इसी प्रकार, सागर जिले में 5 मई 2017 को जंगली कछुआ पकड़ाने का केस दर्ज हुआ था। इनकी विदेशों में तस्करी होती थी। दोनों प्रकरणों में राज्य के वन विभाग ने पीओआर काट रखे थे। चूंकि मामला अंतराष्ट्रीय तस्करों से जुड़ा है, इसलिये इसे अब सीबीआई को सौंपा गया है। राज्य के गृह सचिव गौरव राजपूत ने बताया कि वन विभाग के दो पीओआर प्रकरणों को सीबीआई को सौंपने के लिये नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :