🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सुषमा स्वराज के बाद अमेरिका ने दी पाकिस्तान को नसीहत, कहा- आतंकी संगठनों पर हो कार्रवाई

👤
वेब डेस्क
👁 17697 व्यूज
📍 न्यूयॉर्क
सुषमा स्वराज के बाद अमेरिका ने दी पाकिस्तान को नसीहत, कहा- आतंकी संगठनों पर हो कार्रवाई


अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण के बाद कहा कि पाकिस्तान को सभी आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई करने की जरूरत है. इसमें ऐसे संगठन भी शामिल हैं जो पड़ोसी देशों को निशाना बनाते हैं. सुषमा स्वराज ने यूएनजीए में अपने भाषण में विश्व से उन देशों पर कार्रवाई करने का आह्वान किया था जो आतंकवाद को पनाह देते हैं.



अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, 'हमारा ध्यान पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए उनकी क्षमताओं को बढ़ाने पर है.'



चरमपंथ के खिलाफ गंभीर अभियान

उन्होंने कहा कि वे चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर और स्थाई अभियान चलाए हुए हैं. हमारा विश्वास है कि वे इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने आतंकवाद का सामना करने के लिए कदम उठाए हैं, लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन्हें सभी आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाने की जरूरत है. इनमें वे भी शामिल हैं, जो पाकिस्तान के पड़ोसी देशों को निशाना बनाते हैं.



संबंध सामान्य करें भारत-पाक: US

अमेरिका की ओर से यह बयान जम्मू-कश्मीर के उरी में 18 सितंबर को सैन्य शिविर पर किए गए हमले के बाद आया है, जिसमें 18 जवान शहीद हो गए. इस हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराया है. टोनर ने भारत, पाकिस्तान से संबंधों को सामान्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में ही किसी को भी लाभ नहीं होगा.



'भारत के साथ घनिष्ठ संबंध'

उन्होंने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ बहुत ही गहरा और व्यापक द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय संबंध रहा है. टोनर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और मुझे लगता है कि हमारा रुख भी वैश्विक रुख के समान ही है. हमारे भारत के साथ यकीनन बहुत घनिष्ठ व्यापारिक और आर्थिक संबंध हैं.
Tags :