🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

एक गांव जहां 5 दिन महिलाएं नहीं पहनतीं कपड़े

👤
prativad
👁 5866 व्यूज
📍 Bhopal
एक गांव जहां 5 दिन महिलाएं नहीं पहनतीं कपड़े
भारत ही नहीं दुनियाभर में महिलाओं के लिए अजीबोगरीब परंपराएं रही हैं. इनमें कई का आज भी उन्‍हें पालन करना पड़ता है। कहीं, महिलाओं के लिए शादी से पहले शर्मनाक वर्जिनिटी टेस्‍ट कराना पड़ता है तो कहीं शादी ब्‍याह से पहले अजीब प्रथाओं का पालन करना पड़ता है।

देश और दुनिया में कई ऐसी परंपराएं हैं, जिनको लेकर चर्चा, विवाद और आलोचना होती रहती है। कई बार शादी-ब्‍याह से पहले लड़के या लड़की के पेड़ के साथ विवाह संस्‍कार, कहीं भाई से तो कहीं मामा के साथ शादी को लेकर चर्चा होने लगती है। कहीं, सामान्‍य जीवन में महिलाओं या पुरुषों के लिए बनाई गई कई परंपराएं भी देश दुनिया में प्रचलित हैं। भारत के एक गांव में भी महिलाओं और पुरुषों के लिए एक अजीबोगरीब परंपरा है।

हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी के पिणी गांव में सदियों से चली आ रही एक परंपरा का पालन करते हुए आज भी महिलाएं कपड़े नहीं पहनती हैं। वहीं, पुरुषों के लिए भी इस गांव में एक सख्‍त परंपरा है, जिसका पालन करना उनके लिए भी अनिवार्य है। परंपरा के तहत महिलाएं साल में 5 दिन ऐसे होते हैं, जब वे एक भी कपड़ा नहीं पहनती हैं। वहीं, पुरुष इन 5 दिनों में शराब और भांग का सेवन नहीं कर सकते हैं।

क्‍यों आज भी निभाई जाती है परंपरा?
पिणी गांव में इस परंपरा का काफी रोचक इतिहास है। हालांकि, अब इन खास 5 दिनों में ज्‍यादातर महिलाएं घर से बाहर ही नहीं निकलती हैं. लेकिन, कुछ महिलाएं अपनी इच्‍छा से आज भी इस परंपरा का पालन करती हैं। पिणी गांव की महिलाएं हर साल सावन के महीने में 5 दिन कपड़े नहीं पहनती हैं। कहा जाता है कि इस परंपरा का पालन नहीं करने वाली महिला को कुछ ही दिन में कोई बुरी खबर सुनने को मिल जाती है। इस दौरान पूरे गांव में पति-पत्‍नी आपस में बातचीत तक नहीं करते हैं। इस दौरान पति-पत्‍नी एकदूसरे से पूरी तरह दूर रहते हैं।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :