🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल के तैराक आर्यन एस गणेश ने स्वर्ण पदक जीता, खेलो इंडिया में मप्र तीसरे पायदान पर

👤
prativad
👁 1546 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल के तैराक आर्यन एस गणेश ने स्वर्ण पदक जीता, खेलो इंडिया में मप्र तीसरे पायदान पर
11 फरवरी 2023। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंतिम दिन तैराकी में मप्र के लिए भोपाल के तैराक आर्यन एस गणेश ने स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ मप्र ने 39 स्वर्ण 30 रजत व 27 पदक सहित कुल 96 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र 56 स्वर्ण 55 रजत व 50 कांस्य सहित कुल 161 पदक जीतकर शीर्ष पर रहा। हरियाणा ने 41 स्वर्ण 32 रजत व 55 कांस्य पदक के साथ कुल 128 पदक जीतकर दूसरा स्थान पाया।
राजधानी के प्रकाश तरण पुष्कर में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में सात इवेंट हुए, इसमें मप्र के छह तैराकों ने भाग लिया था। बालक वर्ग 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में मप्र के आर्यन एस गणेश ने 29.60 सेकंड के साथ पहला स्थान पाया और मप्र को तैराकी में पहला स्वर्ण पदक दिलाय। हरियाणा के वंशु पन्नू ने रजत व अभिनंदन खंडेलवान ने कांस्य पदक जीता। बालक 50 मी फ्रीस्टाइल में पंजाब के जसनूर कौर ने स्वर्ण, कर्नाटक की नीना वेंकटेश ने रजत व राजस्थान के योगेश सिंह ने कांस्य पदक जीत। बालिका 50 मी ब्रेस्टस्ट्रोक में महाराष्ट्र की अपेक्षा फर्नांडिस ने स्वर्ण, कर्नाटक की विनिता ने रजत व पंजाब की अवनी छाबडा ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में तेलंगाना की वी अग्रवाल ने स्वर्ण, कर्नाटक की श्रीनि ने रजत व मीनाक्षी मेनन ने कांस्य पदक जीता। 4 गुणा 100 मीटर रिले में महाराष्ट्र ने स्वर्ण तमिलनाडु ने रजत व कर्नाटक ने कांस्य पदक जीता। बालक 200 मी बटरफ्लाइ में राजस्थान के युग चेलानी ने स्वर्ण, कर्नाटक के कार्तिकेयन नैयर ने रजत व दिल्ली के प्रथम शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इसी इवेंट के बालिका वर्ग मे तमिलनाडु की शरथ बी ने स्वर्ण, कर्नाटक की हंसिका ने रजत व महाराष्ट्र की धृटि अहीरवाल ने कांस्य पदक जीता। बालकों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल मे महाराष्ट्र के जयवीर मोटवानी ने स्वर्ण, अर्जुनवीर ने रजत व तमिलनाडु की जसुआ थामस ने कांस्य पदक जीता।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :