🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

नौ साल में भी बांस शिल्प विकास बोर्ड सक्रिय नहीं हो पाया

👤
prativad
👁 977 व्यूज
📍 Bhopal
नौ साल में भी बांस शिल्प विकास बोर्ड सक्रिय नहीं हो पाया
12 फरवरी 2023। वर्ष 2013 में राज्य के वन विभाग के अंतर्गत प्रदेश में बांस शिल्पियों के कल्याण के मामलों पर सलाह देने हेतु मप्र बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड का गठन किया गया लेकिन नौ साल बीतने पर भी अब तक यह बोर्ड सक्रिय नहीं हो पाया है। यह बोर्ड राज्य बांस मिशन के अंतर्गत गठित किया था।

उक्त बोर्ड में अब तक किसी भी बांस शिल्प से जुड़े व्यक्ति की नियुक्ति नहीं की गई है तथा बांस मिशन के सीईओ यूके सुबुध्दि ही इसके सीईओ बने हुये हैं। यह बोर्ड नौ साल में कोई सलाह देने का काम नहीं कर पाया है।

सीएम को भेजी जानकारी :
वन विभाग के एसीएस जेएन कांसोटिया ने सीएम को इस बोर्ड में अब तक किसी की नियुक्ति नहीं होने की जानकारी भेजी है। नौ सालों में बांस शिल्प से जुड़ कई व्यक्तियों ने बोर्ड में पदस्थ किये जाने के आवेदन दिये परन्तु उन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। अब चूंकि सीएम राजनैतिक नियुक्तियां कर रहे हैं तथा हाल ही में राज्य वन विकास निगम में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर राजनैतिक नियुक्तियां की गईं हैं, इसलिये बांस शिल्प बोर्ड में भी कोई राजनैतिक नियुक्ति होने की संभावना बन गई है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि बांस शिल्प विकास बोर्ड तेरह साल पहले से गठित है परन्तु इसमें किसी की नियुक्ति नहीं होने से अब तक यह सलाह देने का कोई कार्य नहीं कर पाया है।


- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :