🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

मध्य प्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार-2023 की घोषणा

👤
prativad
👁 934 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार-2023 की घोषणा
14 फरवरी 2023। उस्ताद अलाउददीन खां संगीत एवं कला अकादमी भोपाल ने मंगलवार को मध्य प्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार-2023 की घोषणा कर दी है। घोषित सूची में मुरैना जिले के प्रेम कुमार सिंह सिकरवार और ग्वालियर के ओमप्रकाश माहौर 'ओपी' समेत प्रदेश के ललिल कलाओं के क्षेत्र में दस मूर्घन्य कलाकारों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रेम वर्तमान में शासकीय ललित कला संस्थान धार में बतौर स्टूडियो सहायक पद पर पदस्थ है, जबिक ओपी स्थानीय ललित कला संस्थान में बतौर अतिथि शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं।

चित्रकार प्रेम का कहना है कि इस पुरस्कार के लिए कैनवास पर एक्रलिक रंगों के माध्यम से बने दो चित्र भेज थे। मेरे चित्र सर्जन के दर्शाते है, इसलिए विषय में नहीं बंधे है। खुली प्रकृति के तरह है। यह तो जादुई रंगों का अहसास है। प्रेम ने धार जिले के इस पुरस्कार के लिए एंट्री की थी।

चयनित कलाकारों को 20 फरवरी को खजुराओ नृत्य समारोह के शुभारंभ अवसर पर 51 हजार रूपये की राशि व प्रशस्ति पत्र से अलंकृत किया जाएगा।

इस पुरस्कार के लिए प्रदेश के 185 कलाकारों से 300 कलाकृतियां जमा की गई थी। ग्वालियर के ललित कला संस्थान से वर्ष 2003 में मास्टर आफ फाइन आर्ट करने वाले प्रेम को पिछले साल भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आर्ट क्षेत्र में सर्वाेच्च राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया था। ओपी माहौर ने इस कला संस्थान से वर्ष 2011 में मास्टर आफ फाइन आर्ट किया था।

चयनित कलाकार इस प्रकार है

पुरस्कार का नाम कलाकार शीर्षक

- देवकृष्ण जटाशंकर जोशी अमित कुमार सिंह जबलपुर द शाइनिंग मेकर

- मुकुंद सखाराम भांड समीक्षा राठौर अनटाइटल

- सैयद हैदर रजा पोंपिल मन्ना भोपाल डेप्थ आफ फेयरनेस

- दत्तात्रैय दामोदर देवलालीकर प्रेम कुमार सिंह सिकरवार धार अनटाइटल-1

- जगदीश स्वामीनाथन मान सिंह व्याम भोपाल जिंदगी एक सफर

- विष्णु चिंचालकर उपेंद्र उपाध्याय इंदौर सेमल की बहार

- नारायण श्रीधर बेंद्रे ओमप्रकाश माहौर ग्वालियर रंगों का बचपन

- रघुनाथ कृष्णराव फड़के गिरीश बा. उरकुड़े भोपाल अनटाइटल-2

- राममनोहर सिन्हा शिवानी दुबे भोपाल हिस्टोरिसिटी-6

- लक्ष्मीशंकर राजपूत अंजली राउत जबलपुर प्रिंटेड क्वीन-1

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :