🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भारत का फैसला, इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन का किया बहिष्कार

👤
वेब डेस्क
👁 18125 व्यूज
📍 नई दिल्ली
भारत का फैसला, इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन का किया बहिष्कार
27 सितम्बर 2016। उरी हमले के बाद पूरी दुनिया में पाक को अलग-थलग करने की कोशिशों के तहत केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारत ने इस साल पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया है। ये सम्मेलन 8 और 9 नवंबर को इस्लामाबाद में होना है।



गौरतलब है कि उरी हमले के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ ऐलान किया था कि भारत पाक को दुनिया में अलग-थलग कर देगा। इसके बाद पहले तो संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान की हरकतों को बेनकाब किया और अब केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि वो नवंबर में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेगा। भारत ने सार्क के वर्तमान अध्यक्ष नेपाल को लिखा है कि उरी हमला भारत ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए खतरा है।



भारत इस माहौल में पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन का हिस्सा नहीं होगा। सरकार से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सार्क के सदस्यों में से कुछ और देश भी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन का बहिष्कार कर सकते हैं। इनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान ऐसा कर सकते हैं।



गौरतलब है कि पठानकोट हमले के बावजूद गृहमंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान में गृहमंत्रियों के सार्क सम्मेलन में शामिल हुए थे। उनके साथ हुए रूखे व्यवहार के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली पड़ोसी देश में वित्त मंत्रियों के सार्क सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद खबर आई कि प्रधानमंत्री मोदी नवंबर में सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने इस्लामाबाद जा सकते हैं लेकिन उरी हमले के बाद पूरी परिस्थितियां बदल गई हैं।
Tags :