🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

दिग्विजय सिंह को फिर उत्तरदायित्व, 230 सीट पर मोर्चा संभालेंगे

👤
prativad
👁 852 व्यूज
📍 Bhopal
दिग्विजय सिंह को फिर उत्तरदायित्व, 230 सीट पर मोर्चा संभालेंगे
15 फरवरी 2023। मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बड़ी ज़िम्मा संभालने जा रहे हैं। वो इस बार पूरी 230 सीटों के विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही जनता की नब्ज टटोलेंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा कर कांग्रेस को सत्ता दिलाई थी लेकिन इस वर्ष होने वाले चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह सभी 230 सीटों पर पहुंचने की तैयारी में हैं। 17 फरवरी से दिग्विजय सिंह का विधानसभा वार अभियान शुरू होगा। इसकी शुरुआत भोपाल शहर से होगी।

दिग्विजय सिंह 17 फरवरी को भोपाल की गोविंदपुरा और बैरसिया सीट पर कांग्रेस के लिए योजना तैयार करेंगे। यह दोनों सीटें लंबे समय से बीजेपी के कब्जे में हैं। एक तरह से बीजेपी का अभेद गढ़ बन चुकी हैं। इसके बाद 19 फरवरी को दिग्विजय सिंह बुदनी, टिमरनी पहुंचेंगे। यह सीटे भी बीजेपी के कब्जे में हैं।

65 सीटों की जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक अगले 2 महीने में दिग्विजय सिंह 65 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर कांग्रेस के लिए जमीन मजबूत करेंगे। चिन्हित की गई 65 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। अब इसकी जिम्मेदारी अब दिग्विजय सिंह को सौंपी गई है कि कैसे बीजेपी के कब्जे वाली सीटों पर कांग्रेस मजबूत बनाया जाये।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :