🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

राष्ट्रीय बाल आयोग ने डब्ल्यूसीडी के पीएस को भेजा समन, 13 संस्थाओं पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

👤
prativad
👁 1091 व्यूज
📍 Bhopal
राष्ट्रीय बाल आयोग ने डब्ल्यूसीडी के पीएस को भेजा समन, 13 संस्थाओं पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश
15 फरवरी 2023। राष्ट्रीय बाल आयोग ने मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी को समन किया है। आयोग ने रस्तोगी को 20 फरवरी को प्रदेश की 13 बाल संरक्षण संस्थाओं पर एफआईआर दर्ज कराने और जांच रिपोर्ट के साथ पेश होने को कहा हैं। आयोग ने पीएस को निर्देशों का पालन नहीं करने पर कोड ऑफ सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी हैं।

आयोग के चेयरमेन प्रियंक कानूनगो की तरफ से जारी समन में दमोह जिले की एक संस्था के निरीक्षण में किशोर न्याय देखभाल एवं संरक्षण कानून का उल्लंघन का मामला सामने आया था। यहां पर आधारशिला बालिका संस्थान और आधारशिला बालक संस्थान का अलग-अलग संचालन किया जा रहा था। जबकि रजिस्ट्रेशन सिर्फ एक आधारशिला संस्थान के नाम पर था। इस मामले में आयोग ने विभाग के एसीएस को पत्र लिखकर प्रदेश में नियम विरुद्ध चलने वाले संस्थाओं पर कार्रवाई करने को लिखा था। इस मामले में कार्रवाई करने के बजाए विभाग के आयुक्त की तरफ से जिलों को संबंधित संस्थाओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पत्र लिखा गया। इस मामले में आयोग ने कहा कि इससे साफ है कि उसके निर्देशों पर पर कोई कार्रवाई अधिकारियों ने नहीं की।

इन 13 संस्थाओं पर एफआई करने के निर्देश
भोपाल - एसओएस बालग्राम, बाल निकेतन ट्रस्ट, नित्य सेवा सोसायटी, मिशनरी ऑफ चैरिटी, एसओएस बालग्राम (एसएन)
उज्जैन - सर्वधर्म आश्रम
सागर -महिला एवं बाल विकास समिति, सेंट फ्रांसिस सेवा धाम, कबीर मानव सेवा धर्म
जबलपुर - मिशनरी ऑफ चैरिटी
होशंगाबाद - जीवोदय सोसाइटी
इंदौर - युगपुरुष धाम
दमोह - सेंट्रल इंडिया क्रिश्चियन मिशन


Madhya Pradesh, MP News, प्रतिवाद, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :