🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

सरकारी विभागों में छह माह में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगी पूरी

👤
prativad
👁 1064 व्यूज
📍 Bhopal
सरकारी विभागों में छह माह में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगी पूरी
22 फरवरी 2023। मध्‍य प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया छह माह में पूरी की जाएगी। सरकार ने अगस्त 2023 तक भर्ती करने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग तो नियमित समीक्षा कर ही रहा है।

अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साढ़े सात हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती नए नियमों के आधार पर होगी। इसमें शारीरिक दक्षता के अंकों को मिलाकर प्रावीण्य सूची जारी होगी।

सरकार ने राज्य, संभाग और जिला स्तरीय संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी मांग कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। मार्च से परीक्षाएं भी प्रारंभ हो जाएंगी। उधर, सात हजार 500 पुलिस आरक्षक पद पर भर्ती होनी है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब शारीरिक दक्षता के पचास प्रतिशत अंक रखे जाएंगे। इसके आधार पर प्रावीण्य सूची तैयार होगी। भर्ती नियम में संशोधन के लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव भेज दिया है।

अब विभाग इसे अंतिम रूप देगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बैकलाग सहित रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसकी नियमित निगरानी भी की जा रही है ताकि कहीं कोई समस्या आए तो उसका तत्काल निराकरण हो जाए। मार्च में भर्ती की स्थिति को लेकर बैठक होगी। इसमें सभी विभागों से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली जाएगी

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :