🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य का 207 हैक्टेयर क्षेत्र रेत खनन के लिये डिनोटिफाई

👤
prativad
👁 1428 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य का 207 हैक्टेयर क्षेत्र रेत खनन के लिये डिनोटिफाई
23 फरवरी 2023। राज्य सरकार ने रेत खनन के लिये चालीस साल पहले बने राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य का 207.049 हैक्टेयर क्षेत्र डिनोटिफाई कर दिया है। इसके लिये वन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
यह कार्यवाही केंद्रीय वन्य प्राणी बोर्ड के निर्णय पर की गई है। यह डिनोटिफिकेशन स्थानीय निवासियों को उनकी आजीविका के लिये चम्बल नदी के पास से रेत की आपूर्ति की व्यवस्थाओं के लिये की गई है।
चम्बल नेशनल सेंचुरी के श्योपुर जिले की बढ़ौदा तहसील में मुरैना वनमंडल के बड़ादिया बिन्दी क्षेत्र का 9.489 हैक्टेयर, जिला मुरैना की तहसील जौरा/मुरैना में वनमंडल मुरैना का बरवासिन क्षेत्र का 118.66 हैक्टेयर तथा मुरैना जिले की तहसील मुरैना में वनमंडल मुरैना का राजघाट क्षेत्र का 78.90 हैक्टेयर क्षेत्र डिनोटिफाई किया गया है जोकि कुल 207.049 हैक्टेयर होता है।
डिनोटिफाई में शर्त रखी गई है कि चम्बल नदी जल सीमा क्षेत्र या जल से घिरी हुई नदी में जल क्षेत्र या रेत जमाव में उत्खनन नहीं होगा। रेत खनन, परिवहन, रेत भण्डारण एवं रेत विपणन प्रशासकीय निगरानी में होगा। रेत परिवहन की टीपी में बारकोडिंग, रायल्टी रसीद में बारकोडिंग, परिवहन वाहनों में जीपीएस की व्यवस्था की जायेगी तथा खनन पट्टों का जियो टेग सीमांकन किया जायेगा। डिनोटिफाई किये गये क्षेत्र में सीमा चिन्ह यानि पिलर्स लगाये जायेंगे जो जियो टैगिंग युक्त होंगे।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवादए MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :