🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश की विकास गाथा ने ब्रिटेन के निवेशकों को किया प्रभावित

👤
वेब डेस्क
👁 17678 व्यूज
📍 नई दिल्ली
मध्यप्रदेश की विकास गाथा ने ब्रिटेन के निवेशकों को किया प्रभावित
भारत-यू.के. बिजनेस सेमीनार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान



सितम्बर 27, 2016, मध्यप्रदेश की विकास गाथा ने ब्रिटेन के निवेशकों को गहरे से प्रभावित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी लंदन यात्रा के दूसरे दिन आज मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर आयोजित बिजनेस सेमीनार को संबोधित किया। इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ और यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा किया गया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ने पिछले एक दशक में विकास का अदभुत दौर देखा है। किसान हितैषी नीतियों के फलस्वरूप खेती के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। सिंचाई के लिये भरपूर पानी और बिजली उपलब्ध है। आज मध्यप्रदेश विदयुत के मामले में पूरी तरह से आत्म-निर्भर प्रदेश है। सरप्लस होने के कारण बिजली सस्ती है। अधोसंरचनात्मक सुविधाओं में तेजी से विस्तार हुआ है। श्री चौहान ने बताया कि कैसे नदियों को जोडने का असंभव काम मध्यप्रदेश में रेकार्ड समय में पूरा हुआ, जिससे हजारों किसानों को सिंचाई और ग्रामीण जनसंख्या को पीने का पानी मिल रहा है। उन्होंने निवेशकों को मध्यप्रदेश की विकास गाथा से परिचित करवाते हुए बताया कि कैसे मध्यप्रदेश का तेजी से आर्थिक विकास हुआ है।



मध्यप्रदेश की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। यहाँ किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त हो गये हैं। मध्यप्रदेश के शांतिप्रिय नागरिक सबका स्वागत और सम्मान करते हैं। सबको अपना मानते हैं। निवेशकों की सहूलियत के लिये प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम संचालित है ताकि निवेश संबंधी औपचारिकताओं के लिये उन्हें भटकना नहीं पड़े। उन्होंने इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिये निवेशकों को आमंत्रित किया।



उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने भी सेमीनार को संबोधित किया। प्रमुख सचिव उदयोग श्री मोहम्मद सुलेमान ने मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार और निवेश की संभावनाओं की चर्चा की। यूके में भारत के उच्चायुक्त नवतेज सारना, लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल, यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के श्री केविन मैकाले उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री 29 सितम्बर गुरूवार को सुबह मुंबई से ग्वालियर पहुँचेंगे और दोपहर बाद ग्वालियर से भोपाल आयेंगे।



मुख्यमंत्री श्री चौहान सेक्रेटरी आफ स्टेट अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग यूके की श्रीमती प्रीति पटेल के आमंत्रण पर स्मार्ट सिटी प्रबंधन रणनीति का अध्ययन करने गये थे। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में निवेश की इच्छुक कंपनियों से भी भेंट की।
Tags :