🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पटवारी के निलंबन से बौखलाई कांग्रेस, विस अध्यक्ष के खिलाफ लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

👤
prativad
👁 1064 व्यूज
📍 Bhopal
पटवारी के निलंबन से बौखलाई कांग्रेस, विस अध्यक्ष के खिलाफ लाएगी अविश्वास प्रस्ताव
02 मार्च 2023। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को बजट सत्र के लिए निलंबित किए जाने के विरोध में कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सदन में आज जो कुछ हुआ वह प्रायोजित था। विधानसभा में जो भी कुछ हुआ उसका सवाल सिर्फ जीतू पटवारी से नहीं है। हालात यह हैं कि सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है यह सरकार उसका मुंह बंद करने की कोशिश करती है।
कमलनाथ का बीजेपी पर हमला: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि "शिवराज सरकार द्वारा लगातार कर्ज लिया जा रहा है, लेकिन इस कर्ज की राशि को सिर्फ सिंचाई और सड़क के ठेके लिए हैं. बीजेपी वहीं पैसे खर्च करती है, जहां पैसे बनाए जा सकें। सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार की व्यवस्था कर रखी है"। उन्होंने कहा कि "संसदीय परंपरा को चलाने की जिम्मेदारी अध्यक्ष की है, उन्होंने इसके लिए जो शपथ ली है, लेकिन वे उसके खिलाफ चल रहे हैं। इसलिए कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। बीजेपी चाहती है कि सभी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना बंद कर दें, लेकिन कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ प्रदेश भर में आवाज उठाएगी"।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :