🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

मंत्रालय में अटेचमेंट खत्म करने के आदेश का नहीं हो रहा पालन

👤
prativad
👁 3819 व्यूज
📍 Bhopal
मंत्रालय में अटेचमेंट खत्म करने के आदेश का नहीं हो रहा पालन
04 मार्च 2023। राज्य मंत्रालय वल्लभ भवन एवं उसकी दो एनेक्सियों में चल रहे 55 विभागों में अन्य संचालनालयों एवं कार्यालयों से कर्मी बुलाकर अटेच करने का सिलसिला नहीं थम रहा है। राज्य सरकार ने तेईस साल पहले 8 जनवरी 2000 को आदेश जारी कर कहा था कि सभी प्रकार के अटेचमेंट खत्म किये जायें और इसके बाद 3 मई 2000, 21 जुलाई 2000 एवं 25 जून 2013 को भी पत्र जारी कर अटेचमेंट समाप्त करने के लिये सभी विभागों से कहा गया। लेकिन इस पर विभागों ने अमल नहीं किया। अब चौथी बार राज्य सरकार ने सभी विभागों को पत्र जारी कर कहा है कि वे अपने यहां अटेच किये गये कर्मियों की जानकारी भेजें क्योंकि अटेचमेंट खत्म करने के आदेश का पालन नहीं किया गया है।

विभागों की यह दिक्कत :
दरअसल मंत्रालय में चल रहे विभागों की दिक्कत यह है कि उन्हें जीएडी अपेक्षित मात्रा में कर्मचारी प्रदान नहीं कर रहा है। यहां तक कि फाईल लेकर जाने वाले भृत्यों को भी नहीं देता है। वाहन एवं एसके चालकों को भी वह प्रदान नहीं करता है। ऐसे में विभाग अपने संचालनालयों एवं अन्य कार्यालयों से कर्मचारी बुलाकर अपने यहां अटेच कर देता है।

छापा मर कार्यवाही भी हो चुकी है :
राज्य शासन के अटेचमेंट समाप्त करने के आदेश का पालन नहीं होने पर जीएडी मंत्रालय के विभागों में दल बनाकर छापामार कार्यवाही भी कर चुका है। ये दल विभाग में जाकर वहां पदस्थ कर्मचारियों का सत्यापन भी कर चुके हैं।

अलग रास्ता अपनाते हैं विभाग :
अटेचमेंट खत्म करने के आदेश एवं छापामार कार्यवाही से बचने के लिये विभाग अलग रास्ता अपनाये हुये हैं। वे संचालनालयों से कर्मचारी बुलाकर अपने यहां काम करवाते हैं परन्तु उनके अटेचमेंट का कोई आदेश नहीं होता है।

- डॉ. नवीन जोशी




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :