🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

लंदन में शॉपिंग कर रहे थे नवाज शरीफ, महिला के फोटो लेने पर बदसलूकी पर उतरे

👤
वेब डेस्क
👁 18534 व्यूज
📍 नई दिल्ली
लंदन में शॉपिंग कर रहे थे नवाज शरीफ, महिला के फोटो लेने पर  बदसलूकी पर उतरे
28 सितम्बर 2016 | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंदन के हाई फैशन रिटेल स्टोर हैरोड्स में खरीदारी कर रहे थे तो एक महिला ने उनकी फोटो लेनी चाही. नवाज शरीफ के साथ मौजूद टीम के सदस्यों को ये बहुत नागवार गुजरा. बताया जा रहा है कि महिला के साथ कथित बदसलूकी की गई.



'बिजनेस स्टैंडर्ड' की रिपोर्ट के मुताबिक लंदन स्थित डेटा साइंटिस्ट शोएब तैमूर ने ट्वीट किया है कि व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक परिचित ने नवाज शरीफ को हैरोड्स में गुच्ची जूते खरीदते देखा. नवाज शरीफ खुद को एक पाकिस्तानी नागरिक की ओर से अप्रोच किए जाने पर घबरा गए. उनकी सुरक्षा टीम ने महिला को ऐसा करने से रोका. हैरोड्स के सिक्योरिटी स्टाफ ने महिला से उसका फोन ले लिया.



अपने वैरीफाइड अकाउंट से ट्वीट करने वाले तैमूर का ये भी कहना है कि महिला से ये सवाल किया गया कि वो स्टोर में किसी मर्द साथी (मेहराम) के बगैर क्यों मौजूद है? तैमूर के मुताबिक महिला को बाद में लंदन स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ले जाया गया. महिला से कहा गया कि अगर वो हैरोड्स में शॉपिंग करते नवाज शरीफ से सवाल पूछेंगी तो हाईकमीशन आपको समन करेंगे. तैमूर ने अपनी बातों के सबूत में हैरोड्स में नवाज शरीफ के खरीददारी करते फोटो को भी ट्वीट किया.



इमरान खान ने बोला हमला

वहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने भी नवाज शरीफ पर हमला बोला है. इमरान ने ट्वीट किया, 'पूर्वी सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव का माहौल है, जबकि प्रधानमंत्री लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं.'
Tags :