🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

2024 में सीएम हाउस में फिर मनाएंगे होली: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

👤
prativad
👁 3430 व्यूज
📍 Bhopal
2024 में सीएम हाउस में फिर मनाएंगे होली: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
08 मार्च 2023। मुख्यमंत्री निवास में होली जमकर मनाई गई, शिवराज सिंह चौहान ने रंग गुलाल के साथ फूलों की होली भी खेली। सीएम शिवराज ने कहा कि उत्साह और उमंग के इस त्यौहार को सभी को मिलकर मनाना चाहिए। वही एक सवाल के जवाब में शिवराज बोले कि अगली साल भी मुख्यमंत्री निवास में होली मनाएंगे।

मुख्यमंत्री निवास में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी के साथ होली खेली। इस दौरान शिवराज ने फाग गीत भी गाये गाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ सभी के बीच यहां पहुंचे थे। शिवराज ने आकर सबसे पहले यहां मौजूद सत्ता और संगठन के लोगों के साथ सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली का त्यौहार उमंग और मस्ती का त्यौहार है। भाईचारा और प्रेम इस त्यौहार की परंपरा है। इसलिए सभी को यह त्योहार मिलकर मनाना चाहिए।
हर्बल रंग से खेलें होली: शिवराज ने रंग गुलाल के साथ लोगों के साथ होली खेली। CM शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, सभी प्रदेशवासियों को प्रकृति प्रदत्त अनगिनत रंगों, उत्साह, उमंग, स्नेह, प्रेम के त्योहार होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी सबसे अपील है कि रसायनयुक्त रंगों से नहीं हर्बल रंग-गुलाल से ही
होली मनाएं।




अगले साल भी सीएम हाउस में मनाएंगे होली: इस दौरान मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि अगले साल भी होली का त्योहार ऐसे ही मनाया जाएगा, तो उनका कहना था कि "अगले साल भी सीएम हाउस में होली मनाएंगे"। सीएम के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। इतने में बीडी शर्मा ने कहा कि "होली और दिवाली एक साथ मनाएंगे और यहीं मनाएंगे"। वही शिवराज ने लाडली बहना योजना का एक बार फिर जिक्र करते हुए कहा कि "अब 25 तारीख से इसके फॉर्म भरे जाने हैं। ऐसे में बहनों को रंगों के साथ धन भी मिलेगा और दिवाली भी मनेगी"।





Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com




Tags :