🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

गृह विभाग ने लोक अभियोजन संचालनालय में उच्च पदों पर प्रभार देने के नियम जारी किये

👤
prativad
👁 836 व्यूज
📍 Bhopal
गृह विभाग ने लोक अभियोजन संचालनालय में उच्च पदों पर प्रभार देने के नियम जारी किये
09 मार्च 2023। राज्य शासन के गृह विभाग ने लोक अभियोजन संचालनालय में उच्च पदों पर प्रभार देने के संशोधित नियम जारी कर दिये हैं। इससे संचालनालय में पदस्थ उप संचालक को संयुक्त संचालक का, जिला लोक अभियोजन अधिकारी को उप संचालक का तथा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी को जिला लोक अभियोजन अधिकारी/अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी का प्रभार मिल सकेगा।
उच्च पदों पर प्रभार उन्हीं अधिकारियों को दिया जायेगा जो इसके पात्र होंगे परन्तु उन्हें उच्च पद के अनुरुप वेतन एवं भत्ते नहीं मिलेंगे। उच्च पदों पर प्रभार पाने वाले व्यक्ति प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियों का उपयोग कर सकेंगे परन्तु नियमित पदोन्नति के समय उन्हें कोई विशेष वरीयता नहीं मिलेगी।


- डॉ. नवीन जोशी




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com




Tags :