🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ग्लोबल संकेतों-कमजोर मांग से सोने, चांदी सस्ते, खरीदने का सही मौका

👤
वेब डेस्क
👁 19281 व्यूज
📍 नई दिल्ली
ग्लोबल संकेतों-कमजोर मांग से सोने, चांदी सस्ते, खरीदने का सही मौका
28 सितम्बर 2016 | सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई है और आज भी सोना सस्ता हुआ है. जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में पितृक्ष चल रहा है और इस दौरान हिंदू लोग आमतौर पर सोने की खरीदारी नहीं करते हैं. इसी वजह से घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 70 रुपये की गिरावट के साथ 31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं विदेशों में कमजोरी के रुख का असर भी इस पीली धातु की कीमतों पर पड़ा है. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में आज सोने का भाव 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 1,334.70 डॉलर प्रति औंस रह गया.



राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता का भाव 70-70 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 31,450 रुपये और 31,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ. कल के कारोबार में इसमें 80 रुपये की गिरावट आई थी. हालांकि आज छिटपुट सौदों के बीच गिन्नी का भाव 24,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा.



आपको पता ही होगा कि अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर से नवरात्रि शुरु हो रही है और इन दिनों में सोने-चांदी की खरीदारी जोर पकड़ने लगती है. शादी का सीजन भी शुरु हो जाता है तो मांग बढ़ने के चलते सोने के दाम भी चढ़ने लगते हैं. तो बस आप समझ लीजिए कि आपके पास बस 3 दिन बचे हैं सस्ता सोना खरीदने का क्योंकि 1 अक्टूबर से सोने के दाम फिर से चढ़ने के पूरे आसार हैं.



कैसे रहे चांदी के दाम

वहीं चांदी के भाव में भी लगातार तीसरे दिन गिरावट रही. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान से चांदी 300 रुपये की गिरावट के साथ 46,050 रुपये प्रति किलो रह गई है. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से बहुमूल्य धातुओं पर दवाब रहा.



सोने की तरह चांदी तैयार का भाव 300 रुपये की गिरावट के साथ 46,050 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी भाव 280 रुपये की गिरावट के साथ 46,340 रुपये किलो पर बंद हुआ. हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 77,000 रुपये और बिकवाल 78,000 रुपये प्रति सैंकड़ा पर स्थिरता का रुख लिए पहले के स्तरों पर बंद हुआ.



देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे:

दिल्ली में सोना 31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और मुंबई में 31,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. कोलकाता में सोना 31,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चेन्नई में 31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. वहीं चांदी के दाम देखें तो दिल्ली में चांदी 46,050 रुपये प्रति किलो पर और मुम्बई में 46,255 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई है. चेन्नई में चांदी 45,950 रुपये प्रति किलो पर और चेन्नई में 46,525 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई है.
Tags :