🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' ने जीता ऑस्कर, गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री ने बजाया भारत का डंका

👤
prativad
👁 13049 व्यूज
📍 Bhopal
'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' ने जीता ऑस्कर, गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री ने बजाया भारत का डंका
13 मार्च 2023। 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है. इसकी कहानी दिल छूने वाली और इमोशन्स से लबरेज है. अब इस डॉक्यूमेंट्री ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर इतिहास रच दिया है.

भारत के लिए आज का दिन बेहद खुशी वाला है. प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' को ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है.
'द एलीफेंट व्हिस्परर' एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है. इसे कार्तिकी गोंसालविज़ ने निर्देशित और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है. इसकी कहानी अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है.

गुनीत मोंगा ने किया रिएक्ट
गुनीत मोंगा ने ऑस्कर जीतने के बाद अपना पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड हाथ में लेते हुए फोटो शेयर की. साथ ही कैप्शन में लिखा- 'आज की रात ऐतिहासिक है. क्योंकि ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है. थैंक यू मॉम-डैड, गुरुजी शुक्राना, मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WME बैश संजना. मेरे प्यारे पति सनी. हैप्पी 3 मंथ एनिवर्सरी. इस कहानी को लाने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को...
भविष्य यहां है. जय हिन्द.'

क्या है कहानी?
इस शॉर्ट फिल्म की कहानी की बात करें तो ये साउथ के कपल बोम्मन और बेली और रघु नाम के बेबी एलिफेंट के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक कपल एक अनाथ बेबी हाथी की देखभाल करने के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, एक परिवार बनाते हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने की थी डॉक्यूमेंट्री की तारीफ

बता दें कि जब द एलीफेंट व्हिस्परर्स ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुई थी उसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने द एलिफेंट व्हिस्पर्स का रिव्यू किया था. उन्होंने इसकी खूब तारीफ की थी. प्रियंका ने लिखा था, 'इमोशन्स से भरा एक ट्रंक. मैंने हाल में ही जिन डॉक्यूमेंट्रीज को देखा उनमें से दिल छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री में से एक, मुझे बहुत पसंद आई. कार्तिकी गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा को बहुत-बहुत बधाई.'

Tags :