🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

दिव्यांगों के लिए भी तीर्थ दर्शन योजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

👤
prativad
👁 1373 व्यूज
📍 Bhopal
दिव्यांगों के लिए भी तीर्थ दर्शन योजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
14 मार्च 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विधानसभा में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए भी तीर्थ दर्शन योजना शुरू की जाएगी। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली 'नीट' में प्रदेश के सरकारी स्कूलों से पढ़े विद्यार्थियों के लिए अलग मेरिट सूची बनाई जाएगी। इस सूची के आधार पर नीट मेरिट से पांच प्रतिशत कम अंक लाने वाले को भी प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा विधायक स्वेच्छानुदान की राशि 50 लाख से बढ़ाकर 75 लाख करने की घोषणा की। इससे विधायकगण अपने क्षेेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कर सकेंगे।
मुख्‍यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के हजारोंं दिव्‍यांग को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले प्रदेश में कई सालों से बुजुर्गो के लिए तीर्थ दर्शन योजना चल रही है, इसके अंतर्गत सभी जिलों के बुजुर्ग तीर्थ यात्रा का लाभ ले रहे हैं। अब दिव्‍यांग भी इसका उठाएंगे।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com, prativad

Tags :