🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में पिछले 4 साल में 14 हजार से अधिक महिलाओं ने कराया गर्भपात, चौंकाने वाली जानकारियों सामने आई

👤
prativad
👁 1098 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश में पिछले 4 साल में 14 हजार से अधिक महिलाओं ने कराया गर्भपात, चौंकाने वाली जानकारियों सामने आई
15 मार्च 2023। मध्यप्रदेश विधानसभा में बुधवार को महिलाओं के गर्भपात को लेकर चौंकाने वाली जानकारियों सामने आई हैं. स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश के उज्जैन संभाग के 7 जिलों में पिछले 4 साल में 14 हजार 536 महिलाओं ने गर्भपात कराया है. महिलाओं के गर्भपात के पीछे कई चौंकाने वाले कारण भी हैं.

उज्जैन सहित संभाग के सात जिलों में पिछले 4 सालों में साढ़े 14 हजार महिलाओं ने गर्भपात कराया है. बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया के सवाल के जवाब में विधानसभा में यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने दी है. सदन में अपने जवाब में मंत्री ने बताया कि इस साल दो माह में ही 375 महिलाओं ने गर्भपात कराया है. यह गर्भपात महिलाओं की इच्छा पर ही किए गए हैं. जवाब में गर्भपात का कारण भी बताया गया है.

हर साल बढ़ रही गर्भपात की संख्या: बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने उज्जैन और संभाग के जिलों में गर्भपात के आंकड़ों और इसके कारणों के बारे में मंत्री से सवाल पूछा था. जवाब में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया कि जनवरी 2019 से लेकर 2023 में सवाल पूछे जाने की तारीख तक 18 साल और उससे अधिक की 14 हजार 536 महिलाओं ने गर्भपात कराए हैं.

गर्भपात की सरकार ने बताई ये वजह: सरकार ने बताया है कि यह आंकड़े उज्जैन संभाग के उज्जैन, आगर मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों के हैं. जवाब में बताया कि गर्भपात महिलाओं की इच्छा पर किए गए हैं. हालांकि इसके पीछे कई कारण बताए गए हैं. इसमें बलात्कार के कारण महिलाएं इन बच्चों को इस दुनिया में नहीं आने देना चाहती थीं. कई मामलों में उनके और बच्चे के स्वास्थ्य का खतरा बताया गया. कुछ मामलों में बच्चों के दिव्यांग पैदा होने की संभावना से गर्भपात कराया गया.


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :