🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

देशी शराब की छबि से मुक्त करने महुआ से बनाया हर्बल प्राश

👤
prativad
👁 853 व्यूज
📍 Bhopal
देशी शराब की छबि से मुक्त करने महुआ से बनाया हर्बल प्राश
19 मार्च 2023। राज्य सरकार के वन विभाग के अंतर्गत कार्यरत लघु वनोपज संघ ने महुआ से सिर्फ देशी शराब बनती है, ऐसी छबि को खत्म करने के लिये नया हर्बल उत्पाद महुआ प्राश (अवलेह) लांच कर दिया है।

संघ का इस संबंध में कहना है कि समाज में महुआ की छबि को देशी शराब बनाने तक सीमित रखा गया है जिससे इसके औषधीय उपयोग आमजनों तक नहीं पहुंच पाये हैं। महुआ प्राश (अवलेह) मानस स्वास्थ्य को उत्तम पोषण प्रदान करता है। यह एक उत्तम एंटीआक्सीडेंट है, जिसके दैनिक उपयोग से शरीर को बीमारियों से बचाया जा सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी यह अत्यंत कारगर है। महुआ प्राश (अवलेह) में महुआ के साथ-साथ मिश्री, घृत, शहद, पीपली, दालचीनी, इलायची एवं तेजपत्र जैसे महत्वपूर्ण घटक हैं।

संघ ने अपनी इकाई मायनर फारेस्ट प्रोड्यूस प्रोसेसिंग एण्ड रिसर्च सेंटर भोपाल के माध्यम से महुआ प्राश (अवलेह) का उत्पादन प्रारंभ किया है। इसके लिये आयुष विभाग से लायसेंस भी लिया गया है। यह एक अनूठा प्रयोग है तथा अभी तक इस प्रकार के उत्पाद बाजार में उपलब्ध नहीं थे। इस उत्पाद के बाजार में आने से महुआ के प्रति आम लोगों की धारणा निश्चित तौर पर बदलेगी और इसका अधिक लाभ महुआ संग्राहकों को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में महुआ बहुतायत में पाया जाता है और आदिवासी समुदाय के लिये यह आजीविका का एक प्रमुख स्रोत है। राज्य शासन ने महुआ के सूखे हुये फूल एवं गुल्ली की खरीदी के लिये 35 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया हुआ है। महुआ फूल में शर्करा, वसा, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट्स एवं मिनरल्स जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। पीएम वन धन केंद्र एवं प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से महुआ के विभिन्न उत्पाद जैसे लड्डू, चिक्की, जैम, अचार आदि भी तैयार किये जा रहे हैं।

ब्रिटेन जा रहा है महुआ :
लघु वनोपज संघ ने गत वर्ष 18 क्विंटल फूडग्रेड महुआ 104 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर ब्रिटेन को निर्यात किया है तथा इस साल ब्रिटेन निर्यात हेतु 110 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर 2 हजार क्विंटल का एमओयू भी हुआ है।



- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :