🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

किसानों के बीच सीएम शिवराज बोले- मैं किसी भी किसान की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा

👤
prativad
👁 1244 व्यूज
📍 Bhopal
किसानों के बीच सीएम शिवराज बोले- मैं किसी भी किसान की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा
21 मार्च 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मौसम की मार झेल रहे सागर और विदिशा जिले के किसानों से मुलाकात की। वे इन जिलों के कई गांवों में पहुंचे और प्रभावित फसलों का जायजा लिया। सीएम ने कहा है कि मैंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से फोन पर चर्चा कर प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी दी है। मेरे किसान भाइयों अपने आप को अकेला मत समझना। संकट की इस घड़ी में आपको पार निकालकर ले जाऊंगा।

सीएम ने कहा कि मेरे किसान भाई-बहनों, आज मैं ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं। मैंने पहले ही फसलों के सर्वे के निर्देश सभी जिलों को दे दिए थे। ईमानदारी और उदारतापूर्वक हर खेत का सर्वे किया जाएगा। गेहूं, सरसों, धनिया, चना, मसूर सहित हार्टिकल्चर फसलों का सर्वे किया जाएगा। राजस्व, पंचायत और कृषि विभाग के कर्मचारी मिलकर सर्वे करेंगे। हमारे जनप्रतिनिधि भी साथ में रहेंगे। सर्वे के बाद सूची पंचायत भवन में चस्पा की जाएगी, यदि किसी को आपत्ति होगी तो उसका निराकरण किया जाएगा। सर्वे राजस्व, पंचायत और कृषि विभाग संयुक्त रूप से मिलकर करेंगे ताकि कहीं कोई शिकायत की गुंजाइश न रह जाए।

सीएम ने कहा कि किसान भाइयों, हमने तय किया है कि 50 प्रतिशत से अधिक फसलों के नुकसान पर 32,000 रुपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जाएगी। फसल बीमा योजना का क्लेम अलग से दिलवाया जाएगा। फसलों के अलावा पशु हानि, मकानों की क्षति पर भी सहायता राशि दी जाएगी। जिन किसान भाइयों की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है, उनकी कर्ज वसूली स्थगित की जाएगी। कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी और अगली फसल के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर उन्हें कर्ज दिलाया जाएगा। प्रभावित किसान परिवारों की बेटी की शादी भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कराएंगे। साथ ही अगली फसल पर किसानों को 0% ब्याज पर ही कर्जा मिलेगा। ओलावृष्टि या बिजली गिरने से मृत व्यक्ति के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। गाय-भैंस की मृत्यु होने पर 37 हजार रुपये, भेड़-बकरी की हानि होने पर 4 हजार देंगे। बछड़ा-बछिया पर 20 हजार और मुर्गा-मुर्गी की हानि होने पर प्रति मुर्गा-मुर्गी 100 रुपये दिए जाएंगे।

किसानों की आंखों में नहीं आने दूंगा आंसू
मुख्यमंत्री ने सागर जिले के बीना तहसील के ग्राम रूसल्ला ग्राम पहुंचकर हाल ही में हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का खेत पर जाकर जायजा लिया। ग्राम रूसल्ला में सीएम शिवराज किसान वीरेंद्र पटेल के खेत पर गए, जहां उन्होंने मसूर और सरसों की क्षतिग्रस्त फसलों को देखा। मुख्यमंत्री ने ग्राम रूसल्ला के किसानों को ढांढस बंधाया और कहा कि मध्य प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ है। संकट के इस दौर में किसानों की आंखों में सरकार आंसू नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर और कलेक्टर को जिले में जहां-जहां किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां पूरी प्रमाणिकता और ईमानदारी के साथ सर्वे कराकर प्रभावितों की सूची पंचायत कार्यालय में चस्पा करने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि जिन किसानों को आपत्ति हो या कोई संशोधन कराना चाहे तो वे करा सकेंगे।

तीन विभागों के सर्वे के बाद तय होगा मुआवजा
सीएम शिवराज ने बताया कि मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलो को व्यापक नुकसान हुआ है। सागर जिले के खुरई, नरयावली, बीना क्षेत्रों में भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि किसानों को जो मुआवजा राशि दी जाएगी, वह तीन विभागों के संयुक्त दल द्वारा सर्वे करने के उपरांत दी जाएगी। जो विभाग संयुक्त दल में शामिल होंगे, उनमें कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि दिल मत दुखाना और आंखों में आंसू मत आने देना। राहत की राशि जो किसी राज्य में नहीं मिलती वह मध्यप्रदेश सरकार देगी। दोनों तरह की राहत राशि दी जाएगी।

फसलों का सर्वे सेटेलाइट से भी करवाने के निर्देश दिए। जहां बिजली गिरी है और बिजली गिरने से जिन किसानों की मृत्यु हुई है, उनके परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ओलावृष्टि से पीड़ित ऐसे किसान जो न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए पंजीयन नहीं करा सके हैं, उनके लिए पुनः पोर्टल खुलवाकर उनका रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी यह घोषणा सिर्फ सागर जिले के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के सभी बीस ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के लिए है। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि सर्वे के बाद पूरी ईमानदारी से आकलन हो। किसानों को नुकसान का मुआवजा और फसल बीमा, दोनो से राहत दिलाई जाए।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :