🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार, 27 मार्च को चर्चा होगी

👤
prativad
👁 167 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार, 27 मार्च को चर्चा होगी
21 मार्च 2023। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 27 मार्च को चर्चा होगी। अध्यक्ष ने इसे स्वीकार कर लिया है। हालांकि, सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्ष गलत परंपरा शुरू कर रहा है और ऐसा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था में गलत संदेश देता है।

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ। शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि, विपक्ष द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जबकि निर्धारित समय सीमा पूरी हो गई। विधानसभा अध्यक्ष ने नियमों का उल्लेख करते हुए कहा कि, विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं संकल्प लाया जाता है। फिर भी यदि अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया है तो इस पर 27 मार्च को चर्चा की जाएगी।

सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति: विपक्ष के प्रस्ताव और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा चर्चा के लिए 27 मार्च की तारीख रखे जाने पर संसदीय कार्यमंत्री ने कड़ी आपत्ति जताई। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, सदन हमेशा नियम प्रक्रिया और परंपराओं के हिसाब से चलता है। नियमों में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का उल्लेख ही नहीं है, बल्कि संकल्प लाया जाता है। सदन में इस तरह की गलत परंपरा शुरू नहीं की जा सकती। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि, संविधान और नियम कानून के ऊपर न हम हैं न आप हैं। सदन में कोई गलत परिपाटी नहीं बननी चाहिए। हम नियम कायदों को ताक पर नहीं रख सकते।
विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा के संबंध में जो निर्णय लिया है वह उदारता में लिया है, लेकिन इससे गलत परंपरा शुरू होगी।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :