🔴 TRENDING NOW!
डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन

सरकारी और गैर सरकारी करीब 16.8 करोड़ लोगों के अकाउंट का डाटा चोरी

👤
prativad
👁 3568 व्यूज
📍 Bhopal
सरकारी और गैर सरकारी करीब 16.8 करोड़ लोगों के अकाउंट का डाटा चोरी
24 मार्च 2023। सोशल मीडिया पर देश के सबसे बडे़ डाटा लीक का भंड़ाफोड़ हुआ है। साइबर पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सात लोगों से हुई पूछताछ में पता चला कि शातिरों ने सरकारी और गैर सरकारी करीब 16.8 करोड़ लोगों के अकाउंट का डाटा चोरी किया है। हैरानी की बात है कि इनमें 2.56 लाख सेना के अधिकारियों का डाटा शामिल है। साइबर सेल के मुताबिक ये देश का सबसे बड़ा डाटा लीक केस बताया जा रहा है।

तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने दबोचा
पूरे गैंग को तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने दबोचा है। ये लोग 140 अलग-अलग कैटेगरी में डाटा बेचने का काम कर रहे थे। इसमें सेना के जवानों के डाटा के अलावा देश के तमाम ऐसे लोगों के फोन नंबर एनईईटी के छात्रों की निजी जानकारी आदि शामिल हैं। पकडे़ गए सभी सात डाटा ब्रोकर्स नोएडा में एक कॉल सेंटर के माध्यम से डाटा एकत्र करने का काम करते थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि इन चोरी किए गए डाटा को 100 साइबर ठगों को बेचा गया है।

17 लाख फेसबुक यूजर्स के डाटा शामिल
इस डाटा लीक में 1.2 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स के अलावा 17 लाख फेसबुक यूजर्स के डाटा शामिल हैं। सेना जवानों के डाटा में उनकी मौजूदा रैंक, ई.मेल आईडी, पोस्टिंग की जगह शामिल हैं। इन डाटा का उपयोग सेना की जासूसी के लिए किए जाने की संभावना है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने 50.000 लोगों के डाटा को महज 2.000 रुपये में बेच दिया।

गोपनीय और संवेदनशील डाटा की बिक्री
इस मामले में साइबर विंग का कहना है कि गोपनीय और संवेदनशील डाटा की बिक्री और खरीद के बारे में एक शिकायत दर्ज की गई थी। यहां तक कि पुलिस यह जांच भी कर रही है कि साइबर अपराधी डाटा तक कैसे पहुंच बनाते थे। पुलिस पिछले दो महीने से इस मामले पर काम कर रही थी।

इससे पहले नवंबर 2022 में व्हाट्सएप के भारत, अमेरिका के अलावा मिस्र सहित 84 देशों के यूजर्स का डाटा लीक हुआ था। इन डाटा की बिक्री ऑनलाइन की गई थी। दुनियाभर के करीब 48.7 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स का डाटा हैक हुआ था। हैक हुए डाटा में 84 देशों के व्हाट्सएप यूजर्स का मोबाइल नंबर शामिल थे। जिनमें 61.62 लाख फोन नंबर भारतीयों के थे।
Tags :