🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

न्यू पेंशन स्कीम के आंध्र प्रदेश माडल पर काम, केंद्र से मिला इशारा

👤
prativad
👁 767 व्यूज
📍 Bhopal
न्यू पेंशन स्कीम के आंध्र प्रदेश माडल पर काम, केंद्र से मिला इशारा
26 मार्च 2023। न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को लेकर देशभर में कर्मचारियों के विरोध का सामना कर रही केंद्र सरकार ने एनपीएस में नए विकल्प तलाश करने का भरोसा दिलाया है। संभावना है कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश का माडल लागू करे। केंद्र के इस इशारे के बाद मध्य प्रदेश में भी एनपीएस में विकल्प को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राज्य सरकार, आंध्र सरकार से एनपीएस का फार्मूला मांग रही है।

इस पर मंथन होगा और सरकार सहमत हुई तो वर्तमान पेंशन योजना में बदलाव किया जाएगा। आंध्र माडल लागू होने पर प्रदेश के कर्मचारियों को आखिरी वेतन (सेवानिवृत्ति के समय) की 33 प्रतिशत राशि पेंशन के रूप में अनिवार्य रूप से मिल सकेगी। बता दें कि आंध्र प्रदेश में मूल वेतन से 10 प्रतिशत कटौती कराने पर 33 प्रतिशत और 14 प्रतिशत कटौती कराने पर 40 प्रतिशत पेंशन देने का प्रविधान है।

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के 22 कर्मचारी संगठन एकजुट हो चुके हैं। कर्मचारी फरवरी में भोपाल में सम्मेलन कर सरकार को चेतावनी दे चुके हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाल नहीं की, तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो जाने से भी राज्य सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने एक विकल्प सुझाया है, तो राज्य सरकार इसे खोना नहीं चाहती है।

कर्मचारियों को इस बात की तसल्ली रहे कि सरकार इस दिशा में विचार कर रही है, इसलिए सरकार ने इस विकल्प को हाथों-हाथ लिया है। वित्त विभाग के सूत्र बताते हैं कि एनपीएस को लेकर आंध्र सरकार से फार्मूला पूछा जा रहा है। वहां से जानकारी आने के बाद उस पर मंथन होगा और निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 के बाद सेवा में आए प्रदेश के करीब चार लाख कर्मचारियों को वर्तमान में एनपीएस का लाभ दिया जा रहा है। इसमें 10 प्रतिशत राशि कर्मचारी के वेतन से काटी जाती है और उसमें 14 प्रतिशत राशि सरकार मिलाकर एनपीएस खाते में जमा कराती है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :