🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

लाड़ली बहना योजना में अनियमितता को लेकर प्रशासन सख्त, शिविर में नहीं पहुंचे कर्मचारियों-आपरेटरों का कटेगा वेतन

👤
prativad
👁 888 व्यूज
📍 Bhopal
लाड़ली बहना योजना में अनियमितता को लेकर प्रशासन सख्त, शिविर में नहीं पहुंचे कर्मचारियों-आपरेटरों का कटेगा वेतन
28 मार्च 2023। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर प्रशासन की तैयारियों को कर्मचारी और आपरेटर पलीता लगा रहे हैं। वह जिले में लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के लिए लगाए गए शिविरों में समय पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे यहां आने वाली महिलाओं को आवेदन भरने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उनकी इस लापरवाही को कलेक्टर अविनाश लवानिया ने गंभीरता से लेते हुए वेतन कटौती की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

दरअसल कलेक्ट्रेट में सोमवार को टीएल बैठक आयोजित की गई। जिसमें निगमायुक्त ने लापरवाह कंप्यूटर आपरेटर्स और कर्मचारियों की सूची कलेक्टर को सौंपी है। वहीं कलेक्टर ने योजना के लिए कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आवेदन भरने लगाए जा रहे 200 शिविर
शहरी में नगर निगम के 85 वार्ड में योजना के आवेदन भरने के लिए 200 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें आपरेटर व कर्मचारी महिलाओं के आवेदन भरने के साथ ही अन्य दस्तावेज अपडेट करने का काम कर रहे हैं। शुरूआत में सर्वर डाउन होने से कम नहीं हो पाया था, लेकिन सोमवार को शिविर में जब महिलाएं पहुंचीं तो वहां आपरेटर और कर्मचारी मौजूद नहीं थे। इस वजह से उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसकी जानकारी निगमायुक्त को मिली तो उन्होंने अनुपस्थित कंप्यूटर आपरेटर्स एवं कर्मचारियों के वेतन काटने की अनुशंसा कलेक्टर से की है।

काम का करें निरीक्षण, बढ़ाएं गति
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने महिला बाल विकास अधिकारी सुनील सोलंकी को निर्देश दिए हैं कि वह आवेदन जमा होने के कार्य का निरीक्षण करें और इसकी गति भी बढ़ाएं। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित कर केंद्रों से इसकी जानकारी प्राप्त करें और आवश्यता होने पर घर-घर जाकर महिलाओं को जानकारी दें, ताकि पात्र महिलाएं योजना का पूरा लाभ ले सकें।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का जल्द करें निराकरण
बैठक में मौजूद विभाग के अधिकारियों से कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की जानकारी ली और कहा विचाराधीन मामलों में जल्द से जल्द निराकरण करें। आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति से बात कर समस्या का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। एक भी मामला विचाराधीन न रहे, इसके लिए हर दिन पोर्टल देखें। कलेक्टर ने ईट टू राइट में भोपाल के देश में दूसरे स्थान पर आने की सभी विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि योजनाओं को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करें। इससे जिले का नाम देश में ख्याति प्राप्त करेगा।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :