🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ानें 15 फीसदी बढ़ीं

👤
prativad
👁 1448 व्यूज
📍 Bhopal
लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ानें 15 फीसदी बढ़ीं
28 मार्च 2023। लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या में 15 फीसदी वृद्धि हुई है। विमानन कंपनियों की ओर से समर शेड्यूल यानी गर्मियों के लिए उड़ानों की समय सारिणी...
लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या में 15 फीसदी वृद्धि हुई है। विमानन कंपनियों की ओर से समर शेड्यूल यानी गर्मियों के लिए उड़ानों की समय सारिणी जारी की गई है। इनमें उड़ानों की संख्या बढ़ गई है।

अब एक सप्ताह में लखनऊ एयरपोर्ट से कुल 926 उड़ानें हो जाएंगी। इनमें घरेलू 823, 104 अन्तरराष्ट्रीय होंगी। समर शेड्यूल मार्च से अक्तूबर तक के लिए जारी किया जाता है। फिलहाल लखनऊ से एक सप्ताह में 808 उड़ानें हैं। समर शेड्यूल में बंगलुरु, मुम्बई, कोलकाता, इंदौर, दिल्ली, गोवा, अहमदाबाद शामिल हैं। अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों में बैंकाक, मस्कट और जेद्दा के लिए उड़ानें बढ़ी हैं।

एयर एशिया, सलाम एयर, साउदिया ने बढ़ाई उड़ानें अन्तरराष्ट्रीय उड़ानें भी समर शेड्यूल में बढ़ गई हैं। थाई एयर एशिया ने डॉनमुअंग एयरपोर्ट बैंकॉक और सलाम एयर ने मस्कट के लिए एक एक उड़ान जोड़ी है। साउदी एयर ने जेद्दा के लिए दो सप्ताहिक उड़ानें जोड़ी हैं। घरेलू क्षेत्र में गो एयर ने दिल्ली के लिए 20, मुम्बई के लिए चार और बंगलुरु के लिए एक और साप्ताहिक उड़ान शामिल की है। इंडिगो ने मुम्बई के लिए आठ, बंगलुरु के लिए पांच, कोलकता और इन्दौर के लिए सात सात उड़ानें जोड़ी हैं। आकासा एयर ने अहमदाबाद, गोवा, बंगलुरु के लिए एक दैनिक उड़ान शामिल की है। एयर इंडिया और एयर एशिया ने मुम्बई के लिए तीन और बंगलुरु के लिए एक साप्ताहिक उड़ान शामिल की हैं।


Latest UP News, UP News, Up News In Hindi, Latest Uttar Pradesh Samachar, यूपी न्यूज़, उ प्र न्यूज़, यूपी समाचार, prativad.com


Tags :