🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

गधी के दूध का साबुन, जो महिलाओं के शरीर को रखेगा सुंदर

👤
prativad
👁 5280 व्यूज
📍 Bhopal
गधी के दूध का साबुन, जो महिलाओं के शरीर को रखेगा सुंदर
दिल्ली की पूजा कौल ने हाल ही में ऑर्गेनिक नाम से एक स्टार्ट-अप लॉन्च किया है, जो गधी के दूध से साबुन बनाती है।
हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है...इस वीडियो में वो कहती नजर आ रही हैं कि गधे के दूध का बना साबुन महिलाओं के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है। उन्होंने यहां तक कहा कि एक मशहूर विदेशी रानी क्लियोपैट्रा सुंदर बने रहने के लिए गधे के दूध से नहाती थीं। अब सवाल उठता है कि क्या सच में गधे के दूध का बना साबुन इतना फायदेमंद होता है और अगर हां, तो फिर गधे के दूध से साबुन बनता कैसे है, इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है?

गधी के दूध से साबुन कैसे बनता है
गांव कनेक्शन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाली पूजा कौल ने हाल ही में एक स्टार्टअप शुरू किया है जिसका नाम है 'ऑर्गेनिको' ये स्टार्टअप गधी के दूध से साबुन बनाता है। पूजा कौल ने चंडीगढ़ में आयोजित 6वें इंडियन ऑरगेनिक फेस्टिवल में भी अपने इस अनोखे साबुन को पेश किया था। इस रिपोर्ट में पूजा कौल बताती हैं कि गधी के दूध से साबुन बनाने के लिए गधी के दूध के साथ 5 तरह के नेचुरल ऑयल मिलाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें शहद और चारकोल भी मिलाया जाता है जो एक्ने ऑयली त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। जबकि जिनकी त्वचा नाजुक है उनके लिए गधी के दूध में ऐलोवेरा, चंदन, नीम, पपीता, हल्दी और कई तरह के तेलों का इस्तेमाल कर के साबुन बनाया जाता है। आपको बता दें गधी के दूध से बने साबुन आपको 500 रुपये में मिल जाएंगे।

गधी के दूध में क्या गुण पाए जाते हैं
गधी के दूध में फैटी एसिड होते हैं, जो शक्तिशाली एंटी-एजिंग और हीलिंग गुणों के रूप में काम करते हैं। ये फैटी एसिड स्किन पर झुर्रियों को धुंधला करते हैं और डैमेज स्किन को दोबारा बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, गधी के दूध में जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं जो स्किन की जलन और लालिमा को ठीक करने में प्रभावी होते हैं। युवाओं के लिए प्राकृतिक अमृत के रूप में जाना जाने वाला, गधी का दूध... एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई, अमीनो एसिड, विटामिन ए, बी1, बी6, सी, ई, ओमेगा 3 और 6 होते हैं।
Tags :