🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ट्विटर से चिड़िया उड़ी, उसकी जगह दिखने लगा कुत्ता

👤
prativad
👁 3819 व्यूज
📍 Bhopal
ट्विटर से चिड़िया उड़ी, उसकी जगह दिखने लगा कुत्ता
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के नीली चिड़िया वाले लोगो की जगह अब कुत्ता दिखने लगा है और यह मजेदार बदलाव इसके मालिक एलन मस्क ने किया है, जिसके बाद सब हैरान हैं। आइए जानते हैं कि मस्क ने ऐसा क्यों किया।

लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter की पहचान नीले रंग की चिड़िया (ब्लू बर्ड) वाले लोगो के जरिए आसानी से होती रही है लेकिन मंगलवार सुबह हुए बदलाव ने सबको हैरान कर दिया है। ट्विटर के लोगो के तौर पर दिखने वाली नीली चिड़िया अचानक गायब हो गई है और इसकी जगह मीम्स में दिखने वाले एक कुत्ते का चेहरा नजर आ रहा है। यह मजेदार बदलाव ट्विटर के मालिक और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने किया है और पहले किया गया अपना वादा निभाया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।




ट्विटर लोगो की जगह दिख रहा कुत्ता शीबा ईनु प्रजाति का है और अपने फनी चेहरे की वजह से ढेरों सोशल मीडिया मीम्स और जोक्स में दिखता रहा है। यह कुत्ता डोगीकॉइन नाम की क्रिप्टोकरेंसी की पहचान भी है। The Information के मुताबिक, ट्विटर लोगो की जगह डोगीकॉइन का लोगो दिखने के बाद इस क्रिप्टोकरेंसी में 30 पर्सेट का उछाल आया है। आपको बता दें, मस्क माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लंबे वक्त से ऐक्टिव हैं और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ट्वीट्स भी करते रहते हैं । मस्क खुद भी डोगीकॉइन को सपोर्ट कर रहे हैं।
Tags :