🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नाटो में शामिल हुआ फिनलैंड, भड़का रूस, कहा- इसके परिणाम भुगतने होंगे

👤
prativad
👁 4262 व्यूज
📍 Bhopal
नाटो में शामिल हुआ फिनलैंड, भड़का रूस, कहा- इसके परिणाम भुगतने होंगे
04 अप्रैल 2023। फिनलैंड का नाटो में शामिल होना रूस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। हालाँकि, 31 देशों के समूह ने कहा कि फ़िनलैंड की नाटो सदस्यता का मास्को से कोई लेना-देना नहीं है।

फिनलैंड मंगलवार को आधिकारिक रूप से नाटो में शामिल हो गया। फिनलैंड के शामिल होते ही नाटों 31 देशों वाला समूह बन गया। नाटो में शामिल होने वाला फिनलैंड 31वां देश है। इससे पहले नाटों 30 देशों का समूह था। फिनलैंड के विदेश मंत्री ने ऑफिशियल डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर किए। फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनिस्तो ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि फिनलैंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। वहीं उन्होंने नाटों के लिए भी इस दिन को खास बताया। हम नाटो क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि नाटो में हमारी सदस्यता किसी को लक्षित नहीं करती है और हम हमेशा शांतिपूर्ण तरीकों से विवादों को हल करना चाहते हैं। राष्ट्रपति सौली ने कहा कि हमें क्या करना है, यह बताने की अनुमति हम किसी को नहीं देंगे।

हमारी ताकत और बढ़ेगी- नाटो चीफ
बता दें कि फिनलैंड से पहले नॉर्थ मैसेडोनिया (2020) नाटो में शामिल हुआ था। उधर, फिनलैंड की सदस्यता पर नाटो चीफ जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि फिनलैंड के नाटो में आने से हमारी ताकत और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि रूस के साथ नाटो का बॉर्डर अब डबल होगा। उन्होंने कहा कि नाटो के इतिहास में ये हफ्ता ऐतिहासिक है। नाटो चीफ ने कहा कि ब्रसेल्स हेडक्वार्टर पर फिनलैंड का झंडा फहराया जाएगा। बता दें कि फिनलैंड ने फिछले साल इसके लिए आवेदन किया था।

रूस ने फिनलैंड को दी धमकी
वहीं, रूस ने फिनलैंड को नाटो सदस्यता के बीच बड़ी धमकी दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बॉर्डर पर सैनिकों की तैनाती को लेकर फिनलैंड को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिमी देशों का सैन्य ठिकाना फिनलैंड बना तो इसका अंजाम भुगतना होगा। पुतिन ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो रूस भी बॉर्डर अपने सैनिकों को तैनात करेगा। ऐसे में फिर से तनाव होना तय है।
Tags :