🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन, अब बनाया बर्बादी का प्लान

👤
वेब डेस्क
👁 17809 व्यूज
📍 Bhopal
छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन, अब बनाया बर्बादी का प्लान
29 सितंबर 2016। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक छात्रा के साथ रेप और फिर अबॉर्शन का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता का दावा है कि आरोपियों ने पुलिस को शिकायत करने पर एसिड फेंकने की धमकी भी दी.

कॉमन लॉ एंट्रेस टेस्ट यानी क्लेट की तैयारी कर रही 18 वर्षीय यह छात्रा राजधानी के अरेरा कॉलोनी में रहती है. बुधवार रात को उसने एमपी नगर थाने पहुंचकर अपने साथ ज्यादती और अबॉर्शन की शिकायत दर्ज कराई.



छात्रा ने पुलिस को दिए बयान के अनुसार, करीब दो साल पहले एक बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात हवेली रेस्तरां में पार्टनर रूपेश जायसवाल से हुई थी.



छात्रा का आरोप है कि इस मुलाकात के करीब छह महीने बाद रूपेश जायसवाल उसे इंदौर लेकर गया था और यहां एक होटल में उसके साथ ज्यादती की.



छात्रा के मुताबिक, आरोपी ने भोपाल आने के बाद भी उसके साथ ज्यादती की और बाद में उसका अबॉर्शन भी करा दिया.



पुलिस के पास ऐसे पहुंचा मामला

डेढ़ साल पहले शुरू हुआ ज्यादती का मामला आरोपी के एसिड फेंकने की धमकी की वजह से पुलिस थाने तक पहुंचा. दरअसल, छात्रा बुधवार रात को अपनी मां के साथ मॉल में शॉपिंग के लिए गई थी.

इसी दौरान रूपेश जायसवाल अपने दोस्त अर्पित सक्सेना के साथ वहां पहुंच गया. उसके छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने पुलिस को शिकायत की तो वह एसिड फेंककर उसे बर्बाद कर देगा. आरोपियों के धमकाने और मां के साथ हुई बदसलूकी के बाद छात्रा ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी.



पुलिस के अनुसार, छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और आईपीसी की अन्य धाराओं के अलावा पॉस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.
Tags :