🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

चम्बल अभयारण्य के डिनोटिफाईड क्षेत्र में खनिज निगम रेत का ई-टेण्डर जारी करेगा

👤
prativad
👁 916 व्यूज
📍 Bhopal
चम्बल अभयारण्य के डिनोटिफाईड क्षेत्र में खनिज निगम रेत का ई-टेण्डर जारी करेगा
12 अप्रैल 2023। प्रदेश के वन विभाग के अंतर्गत श्योपुर एवं मुरैना जिले में राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य के डिनोटिफाईड क्षेत्र में रेत के खनन हेतु अब राज्य खनिज निगम ई-टेण्डर जारी करेगा। इसके लिये खनिज विभाग ने निगम के एमडी को अधिकार प्रदान कर दिये हैं।
खनिज विभाग ने इस संबंध में खनिज निगम के एमडी को पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य के वन्य प्राणियों के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका एवं स्थानीय निवासियों को रेत आपूर्ति की व्यवस्था हेतु अभ्यारण्य के आंशिक क्षेत्र 207.05 हेक्टेयर के डिनोटिफाइड क्षेत्र की ई-निविदा की जाना है। वन विभाग की डिनोटिफाईड संबंधी अधिसूचना में कहा गया है कि रेत खनन, रेत परिवहन, रेत भण्डारण एवं रेत विपणन की संपूर्ण प्रक्रिया स्थापित प्रशासकीय निगरानी एवं नियामक प्रणाली के अधीन की जायेगी। नवीन नियंत्रक एवं नियामक प्रणाली की स्थापना करने के लिए रेत खनन से संबंद्ध संभावित अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु रेत खनन, परिवहन, भण्डारण एवं विपणन के लिए क्षेत्र में रेत खनन निगम मर्या. अथवा विद्यमान मप्र खनिज निगम की एक शाखा स्थापित की जाएगी। चूंकि रेत खनन, परिवहन, भंडारण तथा व्यापार नियम के अंतर्गत रेत समूह की निविदा प्रक्रियाऐं एवं पश्चावर्ती कार्यवाही के संबंध में जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है, जिस कारण जिला रेत समूहों की ई-निविदा के संबंध में कार्यवाहियां जिला कलेक्टर द्वारा की जाती हैं। परन्तु चम्बल अभयारण्य के डिनोटिफाईड क्षेत्र में राज्य खनिज निगम को रेत खनन, रेत परिवहन, रेत भण्डारण एवं रेत विपणन के लिये अधिकृत किया गया है। इसलिये खनिज निगम को जिला श्योपुर एवं मुरैना के डिनोटिफाइड किये गये क्षेत्र पर ई-निविदा कार्यवाही की जाये।


- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :