🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

अब खजुराहो एयरपोर्ट पर मदिरा दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जायेगी

👤
prativad
👁 895 व्यूज
📍 भोपाल
अब खजुराहो एयरपोर्ट पर मदिरा दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जायेगी
14 अप्रैल 2023। राज्य के आबकारी कार्यालय ने नया बदलाव कर छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पर मदिरा दुकान नहीं खोलने का प्रावधान कर दिया है। अब सिर्फ भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर एयरपोर्ट पर ही मदिरा दुकान खुल सकेंगी।

हेरीटेज मदिरा को शुल्क के भुगतान से दी छूट :
महुआ से बन रही हेरीटेज मदिरा को राज्य सरकार ने आबकारी शुल्क तथा निर्यात फीस के भुगतान से 7 साल तक छूट प्रदान कर दी है।

शहद से भी बन सकेगी वाईन :
पहले सिर्फ अंगूर से बनी वाईन को आबकारी शुल्क के भुगतान से छूट मिलती थी परन्तु अब मप्र में उत्पादित अन्य फलों एवं शहद से बनी वाईन को भी आबकारी शुल्क के भुगतान से छूट मिलेगी।

पट्टे पर दे सकेंगे बीयर फैक्ट्री :
अब ऐसी बीयर फैक्ट्रियां जिनमें बीयर का क्षमता से कम उत्पादन होता है तो अप्रयुक्त क्षमता को अन्य किसी पंजीकृत कंपनी को बीयर निर्माण हेतु पट्टे पर दिया जा सकेगा। साथ ही लायसेंस लेने के बाद भी बीयर का उत्पादन नहीं कर रही फैक्ट्रियां को अन्य कंपनी को पट्टे पर दिया जा सकेगा।

सौ मीटर दायरे में नहीं खुलेगा मदिरा दुकान :
पहले धार्मिक संस्था तथा स्कूल व कालेज और गल्र्स हास्टल्स के 50 मीटर के दायरे में मदिरा दुकान नहीं खोली जा सकती थी परन्तु अब इस सीमा को बढ़ाकर सौ मीटर कर दिया गया है। लेकिन जो मदिरा दुकान 22 फरवरी 2023 के पूर्व से संचालित है, उस पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा और न ही ऐसी मदिरा दुकान पर लागू होगा जिसके सौ मीटर दायरे में, बाद में कोई धार्मिक संस्था या शैक्षणिक संस्था खुलती है। बीस हजार जनसंख्या वाले क्षेत्र में नेशनल एवं स्टेट हाईवे के किनारे से 500 मीटर तक मदिरा दुकान नहीं खुल सकेगी। बीस हजार या उससे कम जलसंख्या वाले क्षेत्र में नेशनल एवं स्टेट हाईवे के किनारे से 220 मीटर तक मदिरा दुकान नहीं खुल सकेगी।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :