🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

विधानसभा की 22 समितियों के कार्यकाल में वृद्धि की

👤
prativad
👁 1880 व्यूज
📍 भोपाल
विधानसभा की 22 समितियों के कार्यकाल में वृद्धि की
19 अप्रैल 2023। राज्य विधानसभा की 22 समितियों के कार्यकाल में स्पीकर गिरीश गौतम ने वृध्दि कर दी है। अब ये समितियां वर्तमान विधानसभा के शेष कार्यकाल तक यथावत कार्यरत रहेंगी। इन समितियों में शामिल हैं : गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति, कार्य मंत्रणा समिति, आवेदन एवं अभ्यावेदन समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, विशेषाधिकार समिति, नियम समिति, सदस्य सुविधा समिति, पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, पटल पर रखे गये पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति, आचरण समिति, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति, कृषि विकास समिति, सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति।


- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :