🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना होगी - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

👤
prativad
👁 3010 व्यूज
📍 भोपाल
ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना होगी - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
22 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को गुफा मंदिर में परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित अक्षयोत्सव 2023 कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर गुफा मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम के पहले शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कई बड़े एलान किए। सीएम ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाले ब्राह्मणों के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुफा मंदिर में विशाल भवन बनाया जाएगा। ताकि खड़े रहने, बैठने और आयोजन करने में दिक्कत ना हो। भगवान परशुराम को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आतताईयों का नाश करने के लिए फरसा उठाया था। उनकी प्रेरणा से मध्य प्रदेश में की धरती पर भी गुंडे, बदमाशों और नक्सली की खैर नहीं है। मध्य प्रदेश में उनके खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है। आज ही दो नक्सलियों को मारा है। भगवान परशुराम ने समाज में समता लाने के लिए भूमि के समुचित आवंटन की पहल की थी। गरीबों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए फरसा समुद्र में फेंक पीछे कर दिया था। हमारा उनकी कृपा से संकल्प है कि मध्य प्रदेश में कोई भी गरीब जमीन के टुकड़े के बिना नहीं रहेगा।



हम राम और परशुराम को भी पढ़ाएंगे
सीएम ने कहा कि पिछले साल अनेक मांग गुफा मंदिर के कार्यक्रम से की गई थी। सीएम ने बताया कि सरकारी स्कूलों में 3547 संस्कृत शिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। आवश्यकता होगी तो आगे भी किए जाएंगे। आठवीं की किताब में भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को शामिल किया गया था। हम केवल अकबर को नहीं, हम राम और परशुराम को भी पढ़ाएंगे। इतिहास को सही ढंग से लिखने की कोशिश करेंगे। हमारे मंदिरों के पुजारियों को पांच हजार रुपये भत्ता दिया जा रहा है। संस्कृत पढ़ने वाले कर्मकांडी बच्चों को स्कॉलरशिप देना प्रारंभ कर दी गई। ताकि आगे पढ़ें और हमारे धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करें।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, शशि भाई सेठ, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने इसके पूर्व लालघाटी चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पहुँच कर अक्षय तृतीया पर पूजा अर्चना की। दुर्गा मंदिर से गुफा मंदिर परिसर तक शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :