🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पाक ने फिर भारत को दी धमकी, हमने परमाणु हथियार नुमाइश में दिखाने के लिए नहीं बनाए

👤
वेब डेस्क
👁 18276 व्यूज
📍 इस्लामाबाद
पाक ने फिर भारत को दी धमकी, हमने परमाणु हथियार नुमाइश में दिखाने के लिए नहीं बनाए
29 सितम्बर 2016, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ाने वाला एक और बयान देते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने बुधवार को कहा कि कश्मीर को आजादी मिलने के बाद भारत 'टूट जाएगा.' आसिफ ने एसोसिएटेड प्रेस के साथ बातचीत में कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को अपना नैतिक सहयोग देता रहेगा.



उन्होंने कहा, 'जब कश्मीर में आजादी का आंदोलन सफल हो जाएगा तो यह भारत के अंत की शुरुआत होगी.' पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, 'कश्मीरी लोगों की कुर्बानियां बेकार नहीं जाएंगी और जब कश्मीर को आजादी मिलेगी तो भारत टूट जाएगा और वह एकजुट नहीं रह सकेगा.' उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश की लेकिन 'हमें उनकी तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला.'



कश्मीर मुद्दे को हल के लिए पाकिस्तान गंभीर

आसिफ ने कहा, 'हमने परमाणु हथियार किसी नुमाइश में दिखाने के लिए नहीं बनाए हैं. अगर ऐसे हालात पैदा होते हैं तो हम इनका इस्तेमाल करेंगे और भारत को तबाह कर देंगे.' उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया तो पाकिस्तानी वायुसेना उसे माकूल जवाब देने के लिए तैयार है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दावा किया कि अब समूची दुनिया जानती है कि भारत कश्मीर मुद्दे को हल के लिए उतना गंभीर नहीं है जितना कि पाकिस्तान है.



पाक विरोधी तत्व हर देश में मौजूद

उन्होंने दावा किया कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ आक्षेप शुरू करने के बावजूद कहीं से कोई समर्थन हासिल नहीं कर पाया. उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर चीन ने पाकिस्तान के विचार का समर्थन किया है. पाकिस्तान को आतंकी देश करार देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में एक विधेयक लाए जाने के कदम पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पाक विरोधी तत्व हर देश में मौजूद हैं. उनकी आवाजों का प्रभाव इन देशों की नीतियों पर निर्भर है.



उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ उठाई गई पांच दस आवाजें पाक को आतंकी देश घोषित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं. इस बीच, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल आसिम सलीम बाजवा ने बताया कि पाकिस्तान की पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा बल करीबी निगरानी कर रहे हैं जो किसी भी आक्रमण का जवाब देने को तैयार हैं.

Tags :