🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

ईश्वर प्राप्ति का मार्ग है यज्ञ: डीआरएम बंदोपाध्याय

👤
prativad
👁 3503 व्यूज
📍 भोपाल
ईश्वर प्राप्ति का मार्ग है यज्ञ: डीआरएम बंदोपाध्याय
एकजुटता के रहने से राग, द्वेष हो जाते हैं समाप्त : भदोरिया
भारत विकास परिषद् ने सेवा बस्ती में संपन्न कराया पंचकुंडीय "गायत्री समरसता यज्ञ"
१०० लोगों के साथ डीआरऍम और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने दी यज्ञ में आहुति

23 अप्रैल 2023। यहाँ उपस्थित हर आत्मा यज्ञ से जुड़कर ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर चलने का कार्य कर रही है। भारत विकास परिषद द्वारा समरसता के लिए उठाया गया ये सराहनीय कदम है। यह बात भोपाल रेल मंडल के डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने कही। वह भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गायत्री प्रज्ञा पीठ द्वारा पंचकुन्डीय "गायत्री समरसता यज्ञ" में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-2, राजेश सिंह भदोरिया ने कहा जब समाज के सभी लोग एकजुट होकर रहेंगे तभी सामाजिक समरसता आएगी। वह बोले कि सभी साथ रहते हैं तो राग, द्वेष स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं, इसलिए सभी समरसता के भाव के साथ कार्यों को करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत विकास परिषद के राजुल अग्रवाल, आशीष गुर्जर, रामेश्वर चौहान, सुभाष वर्मा, साधना जैन, अमित कछवाह, बीएस मलगाय, रविदास नगर से छगनलाल रंगीले, खेमचन्द रंगीले और सरिता पिपलोदे इत्यादि उपस्थित रहे।

१०० लोगों के साथ डीआरऍम और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने दी यज्ञ में आहुति
संत रविदास नगर सेवावस्ती, बरखेड़ा ई-सेक्टर में आयोजित हुए इस पंचकुन्डीय "गायत्री समरसता यज्ञ" वंचित समाज के लोग पुरोहित के रूप में सहभागी हुए। सामाजिक समरसता के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में प्रस्तुत हुए इस यज्ञ में लगभग १०० लोगों ने सहभागिता की, जिसमें बस्ती के लोग, परिषद कार्यकर्ताओं के साथ डीआरऍम सौरभ बंदोपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश सिंह भदोरिया ने भी यज्ञ में आहुति दी।

बस्ती की प्रतिभाओं को किया सम्मानित, हुआ प्रसादी का वितरण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआरएम बंदोपाध्याय के हाथों से बस्ती की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षा, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालीं बस्ती की प्रतिभाओं को शॉल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यज्ञ समाप्ति के बाद आयोजित हुए भंडारे में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश सिंह भदोरिया ने समाज के सभी वर्ग के लोगों को प्रसादी वितरित की।


class="setborder" style="" alt="Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com" />

Tags :